Wednesday 22nd of April 2026

ब्रेकिंग

Breaking news कोरबा में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश।

NDPS Investigation पर ऑन लाईन एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन। श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने

महिला सशक्तिकरण की ओर अहम कदमः भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी का व्यापक स्वागत।

: डी.डी.एम. पब्लिक स्कूल कोरबा का सिल्वर जुबली स्थापना दिवस समपन्न हुआ

Vivek Sahu

Thu, Aug 3, 2023
डी. डी. एम. पब्लिक स्कूल के प्रागंण में विद्यालय का 25 वां स्थापना दिवस का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि श्री जयसिंह अग्रवाल जी, केबिनेट मंत्री छ.ग. शासन, उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री कमल नारायण सिंह जी ने की सर्व प्रथम पुष्पगुच्छ, तिलक, एवं बैज के द्वारा सभी अतिथीयों का स्वागत छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि श्री जयसिंह अग्रवाल जी, ने स्कूल की प्रसंशा करते हुए बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया और कोरबा शहर के एक प्रतिष्ठित विद्यालय के लिए संस्थापक महोदय को 25 वीं स्थापना दिवस एवं जन्मदिवस की बधाई दी और विद्यालय की उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय के संस्थापक महोदय श्री के. एन. सिंह जी ने विद्यालय के प्रारंभ से अभी तक की सफलता के बारे में हम सभी को अवगत कराते हुए विद्यालय को उच्च स्तर तक ले जाने की बात कही एवं विद्यालय की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी को आर्शीवाद प्रदान किया। विद्यालय के सी.ई.ओ. श्री अमर नारायण सिंह जी ने विद्यालय की गतिविधियों का वर्णन किया कि कैसे उन्होनें विद्यार्थीयों के अच्छी शिक्षा के लिए उच्च शिक्षा पद्धति द्वारा बच्चों को दी जाने वाली शिक्षा के बारे में अवगत कराया। विद्यार्थियों को ये बताया कि कैसे उन्होनें सफलता प्राप्त किया | स्कूल के प्रधानाचार्य श्री ए.पी. सिंह जी ने विद्यालय के 25 वीं वर्षगांठ के अवसर पर विद्यार्थियों को अपने उच्च शिक्षा की ओर आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान की और उन्होनें अभिभावकों को यह आश्वासन दिया कि बच्चों की शिक्षा के लिए एक नई दिशा प्रदान करेंगें। विद्यालय के 25वीं वर्षगांठ पर बच्चों द्वारा सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया तत्पश्चात् सभी को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी गई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन