Saturday 20th of June 2026

ब्रेकिंग

अडानी पावर प्लांट में चोरी की साजिश नाकाम, 04 आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 61 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर

वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग।

28 जून को पल्स पोलियो अभियान,जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक संपन्न।

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

: एसपी ने किया सीएसईबी चौकी का निरीक्षण

Vivek Sahu

Sat, Feb 3, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )एसपी ने सीएसईबी चौकी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक से अपराध और अपराधियों पर की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली। एसपी ने अपराध रजिस्टर और अभिलेखों का रखरखाव देखा। इसके अलावा थाना परिसर स्थित बैरक आदि का निरीक्षण किया। एसपी जितेंद शुक्ला ने सबसे पहले चौकी में अपराध रजिस्टर जांचा। इसके बाद प्रभारी से दर्ज मामले व उन में की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अपराध संबंधी अन्य अभिलेख आदि जांचने के साथ ही सभी कागजात पूर्ण व व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।   इसके बाद एसपी ने चौकी परिसर स्थित कंप्यूटर कक्ष, मुंशी कक्ष, हवालात, मैस आदि का निरीक्षण कर थाने में साफ सफाई पर संतुष्टि जाहिर किया। संवाद साथ ही साथ कोरबा एसपी ने चौकी प्रभारी को सख्त आदेश दिया कि किसी भी प्रकार का नशा से संबंधित अवध कारोबार नहीं होना चाहिए ना ही जुआ सट्टा नहीं चलना चाहिए अगर ऐसा कुछ भी हो रहा है तत्काल कार्यवाही करें और कोई भी शिकायत एसपी ऑफिस तक नहीं आनी चाहिए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन