Friday 1st of May 2026

ब्रेकिंग

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना बालकोनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत घर की सुरक्षा एवं यात्रा के दौरान सतर्कता बरतने की अपील।

कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही

सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना दर्री में मैत्री महिला हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित। महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, हेल्

: पांचवी पास सरपंच ग्राम पंचायत चैतमा का दो पंचवर्षीय कार्यकाल का भ्रष्टाचार विकास की कहानी।

Vivek Sahu

Tue, Sep 10, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) चैतमा जनपद पंचायत पाली के बडे ग्राम मे गिने जाने वाला ग्राम पंचायत चैतमा के वर्तमान सरपंच पिछले पंचवर्षीय में भी सरपंच थी इनकी विकास की गाथा गांव के चारो तरफ घुमकर देखने से स्वयं प्रदर्शित हो जावेगा ।   इनकी सोच ग्राम पंचायत का विकास पर है या कुछ और पिछले पंचवर्षीय मे ग्रामीणो द्वारा शिकायत किया गया था, जिसका जांच लगभग पूर्ण हो चुका था प्रतिवेदन भी बन गया था परंतु जनपद पंचायत पाली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जो कि चैतमा ग्राम के निवासी थे उनके द्वारा जांचकर्ता का ही स्थानांतरण करा कर कार्यवाही को रोका गया ।   परंतु पैसो की ताकत से पुनः चैतमा पंचायत मे सरपंच बन गई स्वंय तो पांचवी पास है परंतु उपसरपंच तो ग्रैजुएट है एवं वर्तमान सचिव जो कि महाचलाक जिनके सानिध्य मे बिना किसी प्रसाशनिक भय के जो इस ग्राम पंचायत चैतमा मे हो रहा है उसका जानकारी उच्च अधिकारियों एवं जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधियों को भी है। परंतु सभी के द्वारा अनदेखा किया जा रहा है ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव द्वारा प्रसाशन के नियम कानून को ताक मे रखकर योजनाओं की राशि का खुलकर दुरूपयोग किया है।   इसका अंदाजा केशबुक के पन्नों पर एवं स्पाट पर अहरण के आधार पर मिलान से पता चलता है इनके कारनामो का खुलासा आनलाइन डी एस सी से मेरी पंचायत पोर्टल पर देखा जा सकता है। कुछ विस्तृत जानकारियां। 1/ वर्तमान पंचवर्षीय मे दिनांक 04/12/2020 से दिं, 19/04/2024तक अहरण 1,17,33048 रुं। 2/ स्ट्रीट लाइट पिछले पंचवर्षीय से बंद है फिर भी 2,87,280₹ अहरित किया गया है। * 3/वर्ष2022मे नाली सफाई के नाम पर बांसटाल/मांझा मोहल्ला/पटेल मोहल्ला के लिये। 1,47000 आहरित 4/ह्यूम पाइप सर्वेमुडा दर्रीमुडा /अमरैया पारा चारपारा/गाडाघाट के पास छोटा छोटा पाइप डालकर 1,35000₹ आहरित। इस तरह अनेक अहरण किया गया है कही लीपापोती कर काम किया गया है कही तो काम किया ही नही गया है।   एक खास चीज जो बताने लायक है वह है अटल ब्यवसायिक परिसर दुकान जिसे वर्ष 2020मे किराया पर दिया गया है अमानत राशि भी लिया गया है दिनांक 11/06/2020 से किराया वसूला गया है वसूली राशि बैंक मे जमा नही किया गया है।   पिछला आम बाजार की नीलामी की राशि भी जमा किया गया है कि नहीं यह भी नही बताया जाता।   बिना प्रस्ताव के लाखों आहरण किया गया है। यही है पांचवी पास सरपंच की कहानी। प्रसाशन से मांग है कि दोनों पंचवर्षीय कार्यकाल का जांच किया जावे। रिपोर्ट - गुफरान (छोटू)

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन