Sunday 26th of April 2026

ब्रेकिंग

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत 18 घंटे में ज्वेलरी चोरी का खुलासा, अंतर्राज्यीय गिरोह गिरफ्तार। तीन महिला सहित 5 आरोपी ग

सतर्क कोरबा” के तहत कड़ी कार्यवाही। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कोरबा पुलिस का सख्त प्रहार।

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। गाली-गलौज, मारपीट एवं धमकी के मामले में आरोपी गिरफ्तार।

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अपराधियों पर कड़ा प्रहार। हिस्ट्रीशीट खोलकर बदमाशों पर कड़ी निगरानी, जवाबदेही भी तय।

बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा।

: शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई।

Vivek Sahu

Tue, Mar 11, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान )पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के अंतर्गत शराब पीकर वाहन चलाने के 17 मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल ₹1,70,000 का समन शुल्क वसूला गया। जनता से अपील – सुरक्षित और संयमित होली मनाएं। होली खुशियों, रंगों और आपसी सौहार्द का त्योहार है, लेकिन असंयमित उत्सव न केवल आपकी बल्कि दूसरों की सुरक्षा को भी खतरे में डाल सकता है। पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। अभिभावकों से विशेष अनुरोध। सभी माता-पिता और अभिभावकों से अनुरोध है कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनका कोई भी परिजन नशे की हालत में वाहन न चलाए। एक छोटी सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि जिम्मेदार नागरिक बनें, कानून का पालन करें और सुरक्षित होली मनाएं। कोरबा पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन