Saturday 2nd of May 2026

ब्रेकिंग

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना बालकोनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत घर की सुरक्षा एवं यात्रा के दौरान सतर्कता बरतने की अपील।

कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही

सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना दर्री में मैत्री महिला हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित। महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, हेल्

: कोरबा में नए दिन का आगाज प्रवीण पालिया जी बने बामसेफ कोरबा अध्यक्ष व सुनील सुना जी बने मूलनिवासी संघ अध्यक्ष।

Vivek Sahu

Tue, Jul 16, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मूलनिवासी संघ की नई जिला कार्यकारिणी का गठन व स्वागत सियान सदन कोरबा में तारीख 15/07/2024 को किया गया।   कार्यक्रम की अध्यक्षता मूलनिवासी संघ के राज्य अध्यक्ष तारेश सुरतावान जी ने किया।कार्यक्रम की शुरुआत पिछली बैठक के कार्यवृत से शुरू हुई। इसके बाद वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।   जिसमे संगठन के गतिविधियों व आय व्यय का विस्तृत विवरण शामिल था। तपश्चात् पूर्वकार्यकारिणी को विघटित किया गया।   वर्ष 2024-25 के लिए नव गठित कोरबा जिला कार्यकारिणी की घोषणा इस प्रकार की गई:- 1.जिला अध्यक्ष:- सुनील सुना 2. उपाध्यक्ष :- गेन्दलाल सिदार उपाध्यक्ष :- रेखा साहू उपाध्यक्ष :- रामनारायण श्रीवास 3. महासचिव :- प्रदीप बन्दे 4. कोषाध्यक्ष :- नंदकिशोर साहू 5. प्रशिक्षण सचिव :- शिव श्रीवास प्रशिक्षण सचिव :- अमर दास 6. मिडिया प्रभारी :- सय्यद हसन अली 7. कार्यकारिणी सदस्य :- विवेक यादव 8. सदस्य :- गौतम कुर्रे 9.सदस्य :- अनिल आदित्य 10.सदस्य :- विजय यादव यह नवगठित कार्यकारिणी आगामी एक वर्ष के लिए कार्यरत रहेगी। इस टीम का मुख्य उद्देश्य कोरबा में संविधान के मूल्यों को और अधिक मजबूती से स्थापित करना, समाज के हर वर्ग तक संवैधानिक जागरूकता पहुँचाना। समाज को उनके हक, अधिकार की जानकारी देना। सामाजिक मूल्यों के लिए आंदोलन करना। इस बैठक में बामसेफ कोरबा जिला अध्यक्ष के रूप में प्रवीण पालिया जी को और महासचिव के रूप में आशीष चौहान जी को ए के क़ुरनाल जी की अध्यक्षता में एक वर्ष के कार्यकाल के लिए चयनित किया गया।   बाकि पदाधिकारी, सदस्य की घोषणा अगली बैठक में होने की बात कहीं गयी।   सभी उपस्थित पदाधिकारीयों को बहुजन पुस्तक देकर स्वागत, सम्मानित किया गया।   इसके साथ 11 अगस्त 2024 को कटघोरा में होने वाले बी एस फोर (BS4) कार्यक्रम के तहत कलस्टर कन्वेंशन कार्यक्रम के रूप रेखा पर चर्चा हुई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन