Tuesday 21st of April 2026

ब्रेकिंग

आरक्षण के नाम पर महिलाओं के साथ छल - पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल। महिला आरक्षण बिल को जयसिंह अग्रवाल ने बताया ‘

जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं।

विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा। - छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों तक पहुँच रहे कंपन

लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार। कलेक्टर के निर्देश पर एम्बुल

राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू-अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित।

: कलेक्टर ने किया बाल सुधार गृह और प्रधानमंत्री आवास दादर खुर्द का निरीक्षण।

Vivek Sahu

Fri, Jul 18, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान ) कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज बाल सुधार गृह कोहड़िया और प्रधानमंत्री आवास योजना अन्तर्गत दादर खुर्द में बने मकान का निरीक्षण किया। उन्होंने निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय को निर्देशित किया कि बाल सुधार गृह के एक ब्लाक को 15 दिवस के भीतर एवं शेष तीन ब्लाक को एक माह के भीतर पूर्ण कर महिला एवं बाल विकास विभाग को हैंड ओव्हर करें। कलेक्टर ने बाल सुधार गृह में भवन तक पूर्व में पहुंच मार्ग नहीं होने की बात सामने आने के पश्चात पहुंच मार्ग बनाने के निर्देश दिये थे।   निरीक्षण के दौरान उन्होने निगम आयुक्त से सड़क से भवन तक बनाये गये पहुंच मार्ग की भी जानकारी ली।   कलेक्टर ने ग्राम दादर खुर्द में प्रधानमंत्री आवास योजना अन्तर्गत निर्मित मकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देशित किया कि योजना के तहत आवास आवंटियों को बरसात के पश्चात शिफ्टिंग किया जाना सुनिश्चित किया जाये। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जो आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति हैं और पैसा जमा नहीं कर सकते हैं, उनकी सूची बना ली जाये।   ताकि ऐसे जरूरतमंद आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों पर आवास आबंटन के संबंध में विचार किया जा सके। इस दौरान निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन