Wednesday 17th of June 2026

ब्रेकिंग

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार।

123 सपने, एक मिशन: एनटीपीसी कोरबा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 की परिवर्तनकारी सफलता का मनाया उत्सव।

कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण।

जनदर्शन में संवेदनशील पहल -कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिव्यांग हितग्राही को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान कर पहुंचाई राहत।

: जरा सी बारिश से पुल के ऊपर से बहती है इस क्षेत्र में हुए विकास की गंगा : दशकों बाद भी नही पड़ी जनप्रतिनिधियों और नेताओं की नजर, सफर करने वाले लोग भुगत रहे इसका खामियाजा

Vivek Sahu

Sat, Sep 16, 2023
कोरबा/करतला, रामपुर को विधानसभा का दर्जा प्राप्त है किंतु जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। यहां के विधायक भाजपा के जाने-माने हस्ती व पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर हैं पर इस क्षेत्र में विकास की गंगा जरा सी बारिश के हो जाने मात्र से पुल के ऊपर से बहने लगती है। थोड़ी सी बारिश होने से सड़क पर घुटनो से ऊपर बहती है यह पूल। यहां बताना होगा कि, करतला विकासखंड अंतर्गत आने वाले रामपुर से महज कुछ किलोमीटर की दूरी पर घिनारा पुल स्थित है। रामपुर से यह एक मुख्य मार्ग है जिससे लोग कोरबा-बिलासपुर और कोरबा-खरसिया-रायगढ़ तक जाते हैं, किंतु दुर्भाग्यवश मुख्य सड़क पर बने इस पुल की दुर्दशा क्षेत्र में प्रतिनिधित्व कर रहे नेताओं और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता का एक जीवंत उदाहरण है। नाले की ऊंचाई और सड़क की ऊंचाई में बहुत कम अंतर है। जरा सी बारिश में मार्ग बंद हो जाता है जिसका खामियाजा ग्रामीणों सहित इस मुख्य सड़क से स्कूल, कॉलेज, दफ्तर और अपने कार्य के लिए जाने वाले लोगों को भुगतना पड़ता है। इस सड़क को बने दशकों बीत गए पर आजतक बारिश में सड़क बंद हो जाने का यह सिलसिला नही थमा। इस दुर्दशा को देखकर भी नेता और जनप्रतिनिधि अंजान बने हुए हैं और किसी को इस गंभीर समस्या की परवाह नही है। इस समस्या को देखते हुए आज पर्यंत ना तो इस विधानसभा क्षेत्र के बड़े-बड़े नेता जागे ना जनप्रतिनिधि और ना ही प्रशासन जागी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन