Saturday 2nd of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: कोई भी रिपोर्ट कार्ड के अंक परीक्षार्थी की सफलता या असफलता के परिचायक नहीं।

Vivek Sahu

Thu, May 9, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )तनाव प्रबंधन पर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी स्कूल पंप हाउस में कार्यशाला आयोजित की गई । प्राचार्य श्री विवेक लांडे ने विद्यार्थियों को तनाव रहित होकर खूब खेलने खाने व पढ़ने की सलाह दी उन्होंने नंबरों व स्थान पाने की दौड़ से परे हट कर अपना टारगेट सेट करने और उस पर फोकस रहकर पढ़ने में शत प्रतिशत मेहनत देने की सलाह दी। कार्यक्रम की संयोजक एवं विद्यालय की वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती निशा चन्द्रा ने विद्यार्थियों से कहा की परीक्षा में प्राप्त होने वाले अंक अंतिम परिणाम नहीं होते हैं, मंजिल प्राप्त करने के बहुत से विकल्प होते हैं । हम साधारण नंबर पाकर भी असाधारण सफलता प्राप्त करने वाले अनेक प्रतिभाओं जैसे वैज्ञानिक एडिशन ,क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर एवं बिल गेट्स जैसे महान विभूतियां से परिचित है । सपना द्विवेदी ने तनाव को दूर करने के लिए अपनी कोई हॉबी बरकरार रखने और उससे मानसिक अवसाद दूर रखने की सलाह दी , ममता गबेल ने विद्यार्थियों से कहा कि शिक्षक और पालक हर परिस्थिति में सदा उनके साथ खड़े होते हैं एवं सहयोग प्रदान करते हैं ,व्यायाम शिक्षक कुमारी शर्मिष्ठा शर्मा ने पढ़ाई से इतर खेलो के महत्व को बताया तथा कार्यशाला में उपस्थित खेल प्रेमी विद्यार्थियों को भी चिन्हंकित करते हुए अपनी मंजिल तय करने की सलाह दी ।   पूरे विद्यालय ने बोर्ड परीक्षाओं को प्राप्त हुए परिणामों हिम्मत से स्वीकार करने की अपील की है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन