Wednesday 17th of June 2026

ब्रेकिंग

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार।

123 सपने, एक मिशन: एनटीपीसी कोरबा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 की परिवर्तनकारी सफलता का मनाया उत्सव।

कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण।

जनदर्शन में संवेदनशील पहल -कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिव्यांग हितग्राही को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान कर पहुंचाई राहत।

: महापौर ने किया विभिन्न वार्डों का दौरा, वार्डवासियों से मिलकर जानी समस्या और मौके पर निराकरण के लिए अधिकारियों को दिया निर्देश

Vivek Sahu

Wed, Aug 23, 2023
कोरबाः-महापौर राजकिशोर प्रसाद द्वारा नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रान्तर्गत अनवरत किए जा रहे दौरों की कड़ी में आज वार्ड क्र.-28 आर.पी. नगर एवं कोसाबाड़ी वार्ड क्र.-29 के भागवत नगर एवं वार्ड क्र.-31 के रूद्र नगर बस्ती में गहन दौरा किया। वहां के निवासियों के साथ दौरा कर उस क्षेत्र की सड़क एवं नाली की समसया से रूबरू हुए। आर.पी. नगर में निवासियों ने बताया की कालोनी में जो इटें जोड़ाई की नाली जो बहोत पहले की बनी है वह टूट गई है और नई स्थानों पर चूहों के द्वारा नाली को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। महापौर श्री प्रसाद ने निगम अधिकारियों को ईंट जोड़ाई के स्थान पर आरसीसी नाला निर्माण करने के लिए निर्देशित किया। इसी प्रकार वार्ड क्र.-29 के भागवत नगर में नई बस्ती बसी हुई है और लगभग 1 किलोमीटर तक कच्ची सड़क है। बस्ती वासियों ने बताया कि बारिस के मौसम में कच्ची सड़क से आवागमन करना बहुत ही तकलीफ दे है। उस कच्ची सड़क को पक्की बनाने एवं उसमें नाली निर्माण करने की मांग बस्ती वासियों ने की। इसी प्रकार वार्ड क्र.-31 खरमोरा के रूद्रनगर बस्ती का दौरा करने पर बस्ती वासियों ने बताया की यहां अभी तक पक्की सड़क नहीं बन सकी जिससे आवागमन में बहुत परेशानी होती है। महापौर श्री प्रसाद ने उपरोक्त कार्यों का प्राक्कलन तैयार कर अतिशीघ्र टेण्डर प्रक्रिया चालू करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर महापौर श्री प्रसाद के साथ एमआईसी सदस्य पार्षद प्रदीप राय जायसवाल, महिला आयोग की सदस्य अर्चना उपाध्याय, पार्षद धरम निर्मले, पार्षद अनुज जायसवाल, देव जायसवाल, इंजीनियर निखिल शर्मा, वीनोद सारस्वत, जमील खान, अश्वनी कुमार पाण्डे, देव कुमार राठौर, किरण राजपूत, युसुफ अंसारी, अशरफ खान, शमशाद बेगम, अजमत हुसैन, मोहिन खान, रीता सिंह, बृहस्पति पटेल, वसीम खान, अफरोज खान, जगदीश मनमोहन यादव, संजू कंवर, सुखमती यादव, पूर्णिमा यादव, संतोषी यादव, संहित बड़ी संख्या में बस्ती वासी मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन