Friday 1st of May 2026

ब्रेकिंग

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना बालकोनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत घर की सुरक्षा एवं यात्रा के दौरान सतर्कता बरतने की अपील।

कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही

सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना दर्री में मैत्री महिला हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित। महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, हेल्

: भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा कोर कमेटी एवं प्रबंधन समिति की बैठक हुई संपन्न

Vivek Sahu

Sat, Mar 9, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान ) लोकसभा जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है भारतीय जनता पार्टी चुनाव की तैयारी के लिए कमर कसती दिखाई दे रही है। कोरबा लोकसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी में की कोर कमेटी एवं प्रबंधन समिति की बैठक दिनांक 6 मार्च 2024 को सीनियर क्लब सीएसईबी कोरबा में संपन्न हुई। इस बैठक में प्रदेश द्वारा प्राप्त विभिन्न कार्यों की समीक्षा क्लस्टर प्रभारी, पूर्व मंत्री एवं बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल जी द्वारा ली गई इसके पश्चात आगामी चुनाव को लेकर लोकसभा प्रभारी धरमलाल कौशिक जी का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। आज आयोजित इस बैठक में नेतृत्व कर्ताओं ने मार्गदर्शन प्रदान करते हुए विशेष रूप से मैं हूं मोदी का परिवार और अबकी बार 400 पार का नारा दिया है। उन्होंने कहा है कि पूरे देश में मोदी लहर चल रही है और छत्तीसगढ़ की 11 में से 11 सिम भारतीय जनता पार्टी जीत करके नरेंद्र मोदी जी के झोली में डालेगी। भारतीय जनता पार्टी ने हम सबको एक सशक्त उम्मीदवार दिया है निश्चित रूप से आने वाले समय में कोरबा लोकसभा में भी भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराएगा । आज आयोजित इस बैठक में मुख्य रूप से क्लस्टर प्रभारी अमर अग्रवाल, लोकसभा प्रभारी धरमलाल कौशिक, लोकसभा संयोजक भैयालाल राजबाड़े, लोकसभा सह संयोजक मनोज शर्मा, रेणुका सिंह जी विधायक भरतपुर, प्रेमचंद पटेल विधायक कटघोरा, प्रणव मरपच्ची मरवाही विधायक, रामदयाल उईके जी पूर्व विधायक पाली-तानाखार, ननकीराम कवर पूर्व मंत्री रामपुर, गोपाल साहू जी जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष राजीव सिंह, कृष्ण बिहारी जायसवाल कोरिया, अनिल केसरवानी महेंद्रगढ़, कन्हैया राठौर GPM सहित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता गण एवं अपेक्षित पदाधिकारी शामिल हुए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन