Sunday 14th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

: हजरत मोहम्मद के वंशज का मुस्लिम समाज ने किया भव्य स्वागत।

Vivek Sahu

Tue, May 9, 2023

कोरबा। की सरजमीं पर इस्लाम के नबी हजरत मोहम्मद के 28 वीं पीढ़ी और गौसे आजम (इराक) के 18 वें पीढ़ी के वंशज की आमद पर मुस्लिम समाज के लोगों ने उत्साह पूर्वक स्वागत किया। वे घंटाघर में गौसुलवरा कॉन्फ्रेंस में शिरकत करने आये हैं.

कार्यक्रम के आयोजक मरकजी सीरत कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं सहित मुस्लिम समाज के लोगों ने कोरबा में पहली मर्तबा बगदाद शरीफ (इराक) से मुस्लिम समाज के धर्म गुरु और (प्रिंस ऑफ इराक) हुजूर सल्लल्लाह अलैहे वसल्लम (पैगम्बर मोहम्मद साहब) के 28वीं पीढ़ी व गौसे पाक के 18 वीं पीढ़ी के शहजादे औलादे गौसे आजम प्रिंस ऑफ इराक हुजूर “अश्शाह हज़रत अल शेख अल सैय्यद हाशिम अल गीलानी अल हसनी वल हुसैनी अल कादरी अल बगदादी” मदजिल्लहुल आली के तशरीफ लाने से उत्साह जाहिर किया.

सोमवार दोपहर सीएसईबी चौक में सैयदी का इस्तेकबाल किया गया। उसके बाद सैय्यदी का कारवाँ शाही जुलूस की शक्ल में सीएसईबी चौक से ट्रांसपोर्ट नगर, पावर हाउस रोड होते हुए जामा मस्जिद चौक पहुंचा। इस दाैरान समाज के लाेगाें द्वारा फूल बरसाए गए। इसके पश्चात ईदगाह कब्रिस्तान कोरबा पहुंचकर फातेहा ख्वानी में शामिल हुए.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन