Wednesday 22nd of April 2026

ब्रेकिंग

आरक्षण के नाम पर महिलाओं के साथ छल - पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल। महिला आरक्षण बिल को जयसिंह अग्रवाल ने बताया ‘

जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं।

विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा। - छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों तक पहुँच रहे कंपन

लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार। कलेक्टर के निर्देश पर एम्बुल

राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू-अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित।

: मुर्गी के बाड़े में घुसा शिकार करने कोबरा, वन विभाग के रेस्क्यु टीम ने किया कोबरा का रेस्क्यु।

Vivek Sahu

Mon, Jun 30, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान )बारिश का मौसम आते ही जिले में लगातार सांपों के निकलने का सिलसिला शुरू हो गया हैं।   , इस वक्त लोगों को बहुत सतर्क रहने की जरूरत हैं, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में अब लोग जागरूक नज़र आते हैं पहले लोग सांपों को देखते ही मार देते थे वहीं अब रेस्क्यु टीम को जानकारी देते हैं ऐसा ही मामला रिश्दी बस्ती में देखने को मिला, ।   जहां एक भारतीय नाग शिकार के लिए मुर्गी के बाड़े में घुसा तो उसको मारने की बजाए लोगों ने रेस्क्यु टीम को जानकारी देना ज्यादा जरूरी समझा, जिसके बाद बिना देरी किए घर वालों ने इसकी जानकारी वन विभाग के रेस्क्यु टीम जितेंद्र सारथी को दिया फिर कोरबा डीएफओ मयंक अग्रवाल को दिया गया।   उनके निर्देशानुसार एसडीओ आशीष खेलवार के मार्गदर्शन में रेस्क्यु टीम मौके स्थल पर पहुंच कर पहले सांप को बाड़े में सुरक्षित रेस्क्यु कर थैले में डाला गया तब जाकर घर वालों ने राहत भरी सांस लिया और रेस्क्यु टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया फिर उसे दूर जंगल में छोड़ दिया गया। डॉ सदल नाथ ने आम जानो से आग्रह करते हुए कहा की जब भी सर्प दंश हो तत्काल हस्पताल जाएं साथ ही सांप घर में घुस जाने पर भयभीत न होते हुए, रेस्क्यु के लिए तत्काल जितेंद्र सारथी एवं उनकी रेस्क्यु टीम को जानकारी दे।   कोरबा डीएफओ श्री मयंक अग्रवाल ने सभी आम जानो से आग्रह किया है की वन्य प्राणी से संबंधित कोई भी मदद/जानकारी चाहिए तो तत्काल वन विभाग से संपर्क करे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन