Friday 17th of April 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री के निर्देश पर घायलों के बेहतर उपचार हेतु कलेक्टर–एसपी मुस्तैद। मृतकों के परिजनों से संपर्क एवं सहायता उपलब्

कटघोरा वन मण्डल के ग्राम मुढाली में पिछले कुछ दिनों से टंकी में गिरा था Asian Palm Civet, नोवा नेचर की टीम ने किया गया स

कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विकास कार्यो के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

JAI BHIM Padyatra Organized to Commemorate work and contribution of Bharat Ratna Dr. BR Ambedkar

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। चौकी चैतमा पुलिस के द्वारा अवैध गांजा पर की गई कार्यवा

: दिन दहाड़े बाइक चोरी कर ले गया चोर

Vivek Sahu

Wed, Oct 26, 2022
कोरबा। कोरबा जिले में चोरों के हौसले एक बार फिर से बुलंद हो गए हैं। चोर आए दिन जिले में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। जिले में फिर एक बार चोरी की घटना घटी है यह चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें एक युवक धीरे-धीरे पैदल चलता हुआ नजर आ रहा है। इसके बाद वह बाइक चालू करता है और चलाता हुआ निकला जाता है। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है। प्रार्थी रोज की तरह विकास नगर चर्च लाइन स्थित बी टाइप में बने केबल ऑफिस में काम करने आया था। उसने दफ्तर के अंदर जाते वक्त अपनी बाइक को ऑफिस के बाहर खड़े कर दिया था। इस बीच सुबह 11 बजे के आस-पास यह घटना घटी है। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब दोपहर के वक्त मनमोहन बाहर आया। उस दौरान उसने देखा कि बाहर बाइक नहीं खड़ी है। इसके बाद उसने आस-पास के लोगों से पूछताछ की। फिर मामले की शिकायत पुलिस से की गई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। जिसमें एक युवक बाइक ले जाते हुए दिखा है। सीसीटीवी कैमरे में आरोपी युवक बड़ी नजदीक से देखा जा सकता है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन