Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

अडानी पावर प्लांट में चोरी की साजिश नाकाम, 04 आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 61 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर

वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग।

28 जून को पल्स पोलियो अभियान,जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक संपन्न।

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

: स्कूलों में नहीं है गैस कनेक्शन, लकड़ी के चूल्हे पर बन रहा मध्याह्न भोजन। देखिए वीडियो

Vivek Sahu

Thu, Dec 7, 2023
कोरबा(न्यूज उड़ान ) जिले में मध्याह्न भोजन चूल्हे पर बनाया जा रहा है। कई स्कूलों में आज भी रसोई गैस कनेक्शन ही नहीं हैं तो कई स्कूलों में गैस सिलेंडर चोरी हो चुके हैं। लकड़ी के चूल्हे से उठने वाले धुएं से बच्चों की सेहत पर भी असर पड़ रहा है। मामला तब उजागर हुआ जब हमारी टीम स्कूल में पहुंच कर खाना बनते देखा, जहां एक तरफ केन्द्र सरकार 'उज्जवला' योजना के जरिए गरीब महिलाओं को गैस कनेक्शन मुहैया करवा रही है तो वहीं जिले के सैकड़ो स्कूलों में आज भी लकड़ी पर ही खाना पकाया जा रहा है. जिले के सैकड़ो स्कूल आज भी विकास की मुख्य धारा से पूरी तरह से नहीं जुड़ पाए हैं. आज भी इन स्कूलों में सरकार की योजनाओं का लाभ ठीक से नहीं मिल पा रहा है.   https://youtu.be/QiC1Uxb2oqU?si=oON9X5ZlssaqqAUJ     सरकारी स्कूलों में चलाई जा रही महत्वाकांशी मिड डे मील योजना चलाने में भोजन माताओं का दम घुटा जा रहा है. धुएं के गुबार के बीच जिले के सैकड़ो स्कूलों में आज भी भोजन बनाने वाली महिला समूह खाना पकाने को मजबूर हैं. भोजन पकाने वाली महिला समूहों को भोजन सामाग्री की राशि और मानदेय विगत 4 माह से नही मिल सकी है जिससे घर संचालन के साथ साथ बच्चो को खिलाने के लिए दुकान से उधारी समान लेकर उसकी पूर्ति की जा रही है जिससे बच्चे भूखे न रहे। सरकार बदलने के बाद क्या अब भोजन बनाने वाली माता को लाभ मिलेगा, क्या स्कूलों में गैस कनेक्शन हो पाएंगे, क्या रुकी मानदेय और राशन का पैसा मिलेगा ..?   https://youtu.be/Ehej6tyWD4s?si=uYcQw6l6yH40pbie     जिला शिक्षा अधिकारी जी.पी. भारद्वाज ने बताया कि जिन गांव में गैस सिलेंडर की कनेक्टिविटी नही है वहाँ स्कूलों में आज भी लकड़ी में खाना बन रहा है लेकिन स्कूलों में धुँए को किचन से निकालने के लिए चिमनी या एडजस्ट फैन लगाने के आदेश जारी किए जाएंगे जिसे बच्चो को सुरक्षित माहौल प्राप्त हो, खाना बनाने वाली महिला समूहों की सैलरी रायपुर से आती है अभी 4 माह से नही आई है पूरे प्रदेश में इस वजह से मानदेय नही मिल पाया है भोजन की राशि भी रायपुर से आती है जो अभी नही आ रही है कुछ दिनों में आने की संभावना है

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन