Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

अडानी पावर प्लांट में चोरी की साजिश नाकाम, 04 आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 61 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर

वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग।

28 जून को पल्स पोलियो अभियान,जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक संपन्न।

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

: इस बार श्रीवास समाज की बैठक में लखन की किरकिरी, फिर वही सवाल, कहां थे 10 साल... देखें वीडियो

Vivek Sahu

Sat, Nov 11, 2023
कोरबा। लखन लाल देवांगन जहां जा रहे हैं, लोग उन्हें घेर लेते हैं। पूछते हैं कि आप 10 साल कहां थे, अचानक वोट मांगने आ गए हैं। इससे लखन की मुश्किल बढ़ गई है।   पहले प्रचार के दौरान उन्हें युवक ने घेरा, फिर महिलाओं ने घेर कर पूछा कि 10 साल कहाँ गायब थे। अब मामला श्रीवास समाज की बैठक का सामने आया है। यहां भी उनकी जमकर किरकिरी हो गई। लखन मंच पर बैठे थे और श्रीवास समाज के कुछ लोगों ने यह कहते हुए उनका विरोध कर दिया कि आखिर 10 साल कहां गायब थे। (..देखा वीडियो..) https://youtu.be/X5tiPWxE4Ns?si=Dic07JtOBaxE56VM श्रीवास समाज के लिए इन्होंने किया क्या है, समाज का राजनीतिकरण क्यों किया जा रहा है। सामाजिक बैठकों में भी अब खरी खोटी सुननी पड़ रही है। समाज के लोग सवाल पूछ रहे थे कि भाजपा ने आखिर समाज को आज तक क्या दिया है। समाज का राजनीतिकरण क्यों किया जा रहा है। लखन की मौजूदगी में ही समाज के लोग आपस में नोक झोंक करते रहे। बताया जा रहा है कि इस घटनाक्रम के बाद समाज के पदाधिकारियों ने आवाज उठाने वाले कुछ सदस्यों पर कार्रवाई की गाज भी गिरा दी। दरअसल इन दिनों खासतौर पर कोरबा विधानसभा में भाजपा का जबरदस्त विरोध देखने को मिल रहा है। हालत यह है कि भाजपाइयों का चुनाव प्रचार में निकलना मुश्किल हो गया है। लखन समर्थकों के साथ जहां जाते हैं बुरी तरह से घिर जाते हैं। लोग सवालों की बौछार कर देते हैं और लखन बगलें झांकने लगते हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन