Saturday 20th of June 2026

ब्रेकिंग

अडानी पावर प्लांट में चोरी की साजिश नाकाम, 04 आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 61 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर

वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग।

28 जून को पल्स पोलियो अभियान,जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक संपन्न।

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

: टूर्नामेंट से खिलाड़ियों को और उच्चस्तरीय खेल खेलने का अवसर मिलता है••एस.मूर्ति।

Vivek Sahu

Wed, Jan 31, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) जेपीएल वार्ड क्रमांक 14 पंप हाउस द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का आज समापन हुआ। जिसका फाइनल मैच यंग ईस्टर इलेवन और ईसीसी कुसमुंडा के मध्य खेला गया जिसमें कुसमुंडा की टीम विजेता रही। विजेता टीम को 15000 रूपये नगद एवं मोमेंटो से सम्मान किया गया और उप विजेता टीम को 6000 नगद एवं मोमेंटो से सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व एल्डरमैन एस.मूर्ति रहे, उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि इस तरह के टूर्नामेंट से उच्च स्तरीय खेल खेलने का अवसर मिलता है और आयोजन समिति का सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों का खेल के प्रति जागरूकता बढ़ता है इसलिए प्रेरणादायी भी है! कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व पार्षद रामगोपाल यादव, सतीश केसरवानी, चंद्रहास यादव, मनोज कुमार पांडे, के अलावा शिव नारायण श्रीवास, गंगापुरी, पुनेश्वर चंद्रा, अमर सिंह, हरीश राव संजय कामले,और सोहेल खान (सोमू )विनय शामिल हुए! जेपीएल टूर्नामेंट का आयोजन सूरज पांडे, हर्ष तिवारी, सुरेश पटेल, शुभम सिंह,दुर्गेश चौहान, सुधीर भैना, कमल महंत, मनोज साहू(बांगो ) मिलिंद,एवं शुभम केशरवानी,के द्वारा किया गया था, समापन समारोह कार्यक्रम का सफल संचालन राजीव युवा मितान के पूर्व वार्ड अध्यक्ष शिवनारायण श्रीवास (मोनू ) के द्वारा किया गया!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन