Wednesday 22nd of April 2026

ब्रेकिंग

आरक्षण के नाम पर महिलाओं के साथ छल - पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल। महिला आरक्षण बिल को जयसिंह अग्रवाल ने बताया ‘

जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं।

विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा। - छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों तक पहुँच रहे कंपन

लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार। कलेक्टर के निर्देश पर एम्बुल

राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू-अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित।

: 17 करोड़ के कन्वेंशन सेंटर की फाल्स सीलिंग गिरने के मामले में दो इंजीनियर सस्पेंड।

Vivek Sahu

Tue, Jul 15, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान) 17 करोड़ की लागत से निर्मित देवी अहिल्याबाई होलकर कन्वेंशन सेंटर की फॉल सीलिंग 12 जुलाई को अचानक गिर गई।   गनीमत रही कि हादसे के समय भवन में कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, इस घटना ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और उसमें हुए भ्रष्टाचार को उजागर कर दिया। इस मामले में अब छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल ने कार्रवाई करते हुए दो इंजीनियरों को निलंबित कर दिया है। घटना के बाद छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो इंजीनियरों को सस्पेंड कर दिया है।   अपर आयुक्त की जांच रिपोर्ट में पाया गया कि भवन का निर्माण 23 अप्रैल 2024 को पूरा हुआ था, जबकि 8 जुलाई 2025 को फॉल सीलिंग गिर गई। यह साफ संकेत देता है कि निर्माण में लापरवाही और भ्रष्टाचार हुआ है।   सहायक अभियंता कांशी प्रकाश पैकरा और कार्यपालन अभियंता आर. के. दंदेलिया को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के तहत निलंबित कर दिया गया है। फिलहाल दोनों इंजीनियरों का मुख्यालय संभाग-जगदलपुर तय किया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन