Thursday 18th of June 2026

ब्रेकिंग

अडानी पावर प्लांट में चोरी की साजिश नाकाम, 04 आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 61 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर

वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग।

28 जून को पल्स पोलियो अभियान,जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक संपन्न।

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

: कोरबा - जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर कोरबा एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी श्री विश्वदीप के निर्देशन में टी.पी. नगर चैक से फुटबाल ग्राउड तक स्वीप कलश यात्रा एवं स्वीप करवाचैथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Vivek Sahu

Sat, Nov 4, 2023
सहायक नोडल अनिल रात्रे ने बताया कि महिला बाल विकास विभाग कोरबा से जिला कार्याक्रम अधिकारी के विशेष सहयोग से लगभग 400 महिलाओं द्वारा कलश यात्रा टीपी से मेन रोड होते हुए सीएसईबी फुटबाल ग्राउड तक किया गया। तत्पश्चात ग्राउड में महिलाओं द्वारा मतदाता जागरूकता को लेकर विभिन्न कार्यक्रम किया गया। जिसमें सामुहिक सुआ नृत्य, मानव श्रृखला, वाद संवाद, मतदाता संदेश इत्यादि सामिल रहा। उपस्थित महिलाओं को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा शत प्रतिशत व निष्पक्ष
  1. मतदान हेतु शपथ दिलाया गया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रिति ने बताया कि 17 नवम्बर को होने वाली विधानसभा निर्वाचन के दिन महामतदान तिहार के रूप में मनाते हुए बिना डर भय एवं प्रलोभन के मतदान करना है। साथ ही कोरबा जिले के सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि मतदान दिवस के दिन सभी अपने अपने मत का अवश्य प्रयोग करें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन