Saturday 2nd of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: विकास महतो ने बूथ पर यूथ को किया मजबूत, सांसद प्रत्याशी सरोज दीदी को जीताने कार्यकर्ता हुए एकजुट

Vivek Sahu

Mon, Apr 15, 2024
कोरबा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री एवं कोरबा लोकसभा के सह समन्वयक वरिष्ठ भाजपा नेता विकास महतो कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय की जीत सुनिश्चित करने विभिन्न वार्डों में कार्यकर्ताओं सहित हर वर्ग के लोगों की बैठक ले रहे हैं । सुश्री पांडेय की जीत को ऐतिहासिक बनाने के लिए श्री महतो ने मोती सागर पारा शक्ति केंद्र वार्ड नं 07 एवम् सीतामणी शक्ति केंद्र वार्ड नं 10 में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में हर वर्ग के लोग शामिल हुए, विकास महतो ने बूथ को मजबूत करने यूथ को जिम्मेवारी दी है, सभी युवा विकास के साथ विकास की राह में चलने एकजुट हो गए हैं । प्रदेश नेतृत्व के निर्णय अनुसार अलग-अलग शक्ति केंद्रो की बैठक आयजित की गई, बैठकों में सभी कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की दृष्टि से बूथ के बारीक बिंदुओ को विस्तार पूर्वक बताया गया । उन्होंने लोगों को चुनावी रणनीति पर विशेष चर्चा करते हुए कड़ी मेहनत कर लक्ष्य को हासिल करने की शुभकामनाएं प्रेषित की. बैठक में कोरबा विधानसभा के संयोजक डॉ. आलोक सिंह, जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो रंजू यादव, मोती सागर पारा शक्ति केंद्र की प्रभारी प्रमिला सागर, संयोजक मनोज साहू, सहसंयोजक बजरंग यादव, विनोद यादव, सभी बूथ के अध्यक्ष, सचिव, बीएलए, पूर्व पार्षद बंशी महिलांगे, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, कैलाश चौहान, रवि शर्मा एवम् सीतामणी शक्ति केंद्र वार्ड नं 10 में उपस्थित वार्ड के पार्षद उर्वशी राठौर, सुजीत राठौर, राजेंद महंत, के डी वैष्णव, आत्मा राम गंधर्व, पुष्पराज सिंह, जय नारायण राठौर, वार्ड प्रभारी राकेश अग्रवाल, मनोज गुप्ता, सहसंयोजक गोविंदा, बूथ के अध्यक्ष, सचिव, बीएलए एवम् ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता गण की उपस्थिति रही.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन