Thursday 18th of June 2026

ब्रेकिंग

अडानी पावर प्लांट में चोरी की साजिश नाकाम, 04 आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 61 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर

वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग।

28 जून को पल्स पोलियो अभियान,जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक संपन्न।

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

: विशाल केलकर को मिल रहा जनता का अपार जन समर्थन

Vivek Sahu

Fri, Nov 3, 2023
कोरबा (न्यूज उड़ान ):आम आदमी पार्टी के कोरबा विधानसभा प्रत्यासी विशाल केलकर इन दिनों सघन जनसंपर्क कर रहे हैं । निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में दल बल के साथ विशाल अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं। शुक्रवार को पुरानी बस्ती में विशाल केलकर ने दौरा कर लोगों से आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की ।   विशाल केलकर ने इस अवसर पर कहा कि कोरबा की धरती खनिज संपदा से परिपूर्ण है ।यहां निजी व सार्वजनिक उपक्रमों की भरमार है । बावजूद स्थानीय बेरोजगारों की पूरी तरह से उपेक्षा की जा रही है स्थानीय बेरोजगारी की समस्या से युवा वर्ग परेशान है ,बावजूद सत्ता पक्ष की ओर से कोई पहल नहीं किया जाना समझ के परे है।   आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी डोर टू डोर लोगों के बीच पहुंचकर ,दिल्ली व पंजाब में चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं ,और लोग भी आम आदमी पार्टी सरकार के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना कर रहे हैं ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन