Thursday 18th of June 2026

ब्रेकिंग

अडानी पावर प्लांट में चोरी की साजिश नाकाम, 04 आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 61 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर

वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग।

28 जून को पल्स पोलियो अभियान,जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक संपन्न।

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

: सेक्टर ऑफिसर, माइक्रो ऑफिसर व अनुपस्थित श्रेणी के मतदाताओं को दिया गया मतदान प्रशिक्षण

Vivek Sahu

Tue, Oct 31, 2023
कोरबा /जिले में विधानसभा आम निर्वाचन के तहत 80 से अधिक आयु, दिव्यांग मतदाता, कोविड-19 प्रभावित, अनिवार्य सेवा श्रेणी के प्रारूप - 12 घ में आवेदन करने वाले अनुपस्थित श्रेणी के मतदाताओं को मतदान कराने के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में एडिशनल कलेक्टर दिनेश नाग द्वारा उक्त श्रेणी को मतदान प्रक्रिया की आवश्यकता तथा घर बैठे मतदान प्रक्रिया करने की जानकारी दी गई। उनके द्वारा उपस्थित सभी पीठासीन अधिकारी, माइक्रो आब्जर्वर, मतदान अधिकारी, बी. एल. ओ. (बूथ लेवल आफिसर) तथा मतदान केंद्र के संबंधित सेक्टर ऑफिसर को वोट कास्ट करने का ट्रायल भी प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण के दौरान वोट कास्टिंग फॉर्म को भरना, लिफाफे में डालना, सबमिट करना तथा अन्य गतिविधियों की प्रक्रिया विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सीमा पात्रे एवं डीईओ श्री जे.पी. भारद्वाज सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन