Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

अडानी पावर प्लांट में चोरी की साजिश नाकाम, 04 आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 61 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर

वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग।

28 जून को पल्स पोलियो अभियान,जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक संपन्न।

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

: निगम क्षेत्र की गुमटियों का करेंगे स्थायी आबंटन 10 साल से कांग्रेसी महापौर ने चुनिंदा लोगों को दिया लाभ

Vivek Sahu

Mon, Nov 13, 2023
कोरबा। नगर पालिक निगम क्षेत्र कोरबा व उपनगरीय क्षेत्र दर्री, जमनीपाली, कुसमुंडा, बांकीमोंगरा व निहारिका क्षेत्र में छोटे-छोटे दुकान लगाकर गुमटियां व शेड लगा दुकानदारी कर जीविकोपार्जन कर रहे गुमटियों को स्थायी आबंटन करने की योजना पर भाजपा कार्य करेगी और सड़क व आसपास बसे फुटपाथ के छोटे व्यापारियों को व्यवस्थित व्यापार करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। भाजपा प्रत्याशी व कोरबा के पूर्व महापौर लखनलाल देवांगन ने कहा कि कोरबा नगर निगम में 10 साल से कांग्रेस के महापौर है। लेकिन निगम क्षेत्र के गुमटियों को स्थायी करने व ठेला क्रमांक आबंटित करने की दिशा में किसी भी प्रकार का ठोस कार्य नहीं किया गया है। बल्कि चुनिंदा लोगों को चेहरा देख-देख कर लाभ दिया गया है। पूर्व महापौर लखनलाल देवांगन ने कहा कि निगम क्षेत्र के सभी गुमटियों को स्थायी आबंटन के साथ-साथ ठेला व दुकान क्रमांक का बैच देकर बसाने की योजना पर कार्य किया जाएगा। पूर्व महापौर लखनलाल देवांगन ने कहा कि किसी भी शहर के व्यापार के लिए पार्किंग के साथ-साथ छोटे व्यापारियों को भी व्यवस्थित रूप से व्यापार करने का पूरा हक हैं। इसके लिए नगर निगम व स्थानीय प्रशासन को प्रयास करना चाहिए जो कि बीते 10 वर्षों में कांग्रेस के महापौर रहने के बाद भी नहीं किया जा सका है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन