Saturday 2nd of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: पुलिस के द्वारा कल अवैध शराब पर कार्यवाही करते हुए 20 प्रकरणों में कुल 231 लीटर कच्ची महुआ शराब किया जप्त।

Vivek Sahu

Thu, Jun 20, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान ) पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर लगातार पुलिस के द्वारा अवैध कारोबार पर ताबड़तोड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी कड़ी में दिनांक 19/06/2024 को भी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध गांजा, शराब एवं नशीली पदार्थ के विरूद्ध सख्ति से कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना/ चौकी के द्वारा अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही किया गया है।   कोरबा पुलिस के द्वारा सजग कोरबा के तहत अलग-अलग जगह पर अवैध शराब पर कार्यवाही करते हुए 20 प्रकरणों में कुल 231 लीटर कच्ची महुआ शराब किया जप्त कुल 20 लोगों पर आबकारी अधिनियम के तहत किया गया कार्यवाही। ज्ञात हो कि कोरबा पुलिस टीम के द्वारा 01 जनवरी 2024 से अब तक कुल अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 358 प्रकरणों में कुल 5654 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं देसी प्लेन मंदिरा शराब किया जप्त पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए कुल 356 लोगों पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। पिछले वर्ष के मुक़ाबले इस वर्ष जप्त शराब में 900% की वृद्धि हुई है। पिछले वर्ष 126 प्रकरण आबकारी के दर्ज हुए थे जिसमें 632 लीटर शराब जप्त की गई थी। पुलिस टीम के द्वारा आगे भी अवैध कारोबार पर पूर्णतः लगाम लगाने के लिए संगठित अपराधों के खिलाफ लगातार आगे भी कार्यवाही की जावेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन