: बालको ने भारतीय डाक सेवा के सहयोग से वित्तीय साक्षरता को दिया बढ़ावा।
Mon, Jun 2, 2025
कोरबा बालकोनगर (न्यूज उड़ान)भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने व्यावसायिक साझेदार के कर्मचारियों के लिए एक वित्तीय सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया। आयोजन भारतीय डाक सेवा, बिलासपुर मंडल और कोरबा कार्यालय के सहयोग से किया गया। इसका उद्देश्य संयंत्र स्तर पर कार्यरत कर्मचारियों में वित्तीय साक्षरता बढ़ाना तथा निवेश के अवसरों की जानकारी देना था। कार्यक्रम का नेतृत्व श्री गणेश देवांगन, सहायक अधीक्षक, बिलासपुर डाक मंडल ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को नियमित बचत की आदत, बीमा के माध्यम से जोखिम सुरक्षा, और दीर्घकालिक निवेश के लाभों के बारे में जागरूक किया। इसमें व्यावसायिक साझेदार के 80 कर्मचारियों ने भाग लिया। सत्र में डाकघर की विभिन्न बचत योजनाओं, बीमा नीतियों और निवेश विकल्पों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बालको इस सार्थक पहल में भारतीय डाक सेवा के सहयोग की सराहना करता है और भविष्य में भी अपने विस्तारित कार्यबल के समग्र विकास और वित्तीय समावेशन के लिए प्रतिबद्ध है।
: आईओसीएल गोपालपुर और एनटीपीसी पावर प्लांट, कोरबा में सफल सुरक्षा अभ्यास आयोजित।
Mon, Jun 2, 2025
आज इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल), गोपालपुर और एनटीपीसी पावर प्लांट, कोरबा में अलग-अलग सुरक्षा प्रशिक्षण अभ्यास (सेफ्टी ड्रिल) सफलतापूर्वक आयोजित किए गए। इन अभ्यासों का मुख्य उद्देश्य संयंत्रों में आपातकालीन स्थितियों के दौरान कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियों और आपदा प्रबंधन टीमों की तैयारी एवं प्रतिक्रिया क्षमता को मजबूत करना था।
मॉक ड्रिल में कोरबा पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे। किसी भी आपदा की स्थिति में पुलिस और प्रशासन के साथ आईओसीएल और एनटीपीसी के बीच समन्वय सुनिश्चित करने के लिए यह अभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल के बाद, यह समझने के लिए डी-ब्रीफिंग की गई कि अधिक प्रभावी परिणाम सुनिश्चित करने के लिए क्या किया जा सकता है।
आईओसीएल, गोपालपुर में सुरक्षा अभ्यास।आईओसीएल परिसर में आयोजित इस ड्रिल के दौरान रासायनिक रिसाव, आगजनी और अन्य औद्योगिक आपात स्थितियों का सिमुलेशन किया गया। कर्मचारियों को सुरक्षित निकासी, फायर फाइटिंग, प्राथमिक उपचार और आपातकालीन प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया गया। एनटीपीसी पावर प्लांट में आपदा प्रबंधन ड्रिल।
एनटीपीसी कोरबा में हुए सुरक्षा अभ्यास में प्लांट में संभावित दुर्घटनाओं, सशस्त्र हमला, आग लगने की स्थिति और बड़े पैमाने पर बचाव अभियान का सिमुलेशन किया गया। इसके अंतर्गत मॉक ड्रिल के माध्यम से विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम और मेडिकल सहायता प्रक्रियाओं का अभ्यास किया गया।
: उद्योग मंत्री बागेश्वर धाम के दो दिवसीय प्रवास पर।
Mon, Jun 2, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान )नगर विधायक, वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन 2 और 3 जून दो दिवसीय बागेश्वर धाम, मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन सोमवार की सुबह 10 बजे कोहड़िया, चारपारा कोरबा से बागेश्वर धाम के लिए रवाना होंगे। सोमवार की शाम बागेश्वर धाम पहुंचेंगे। मंगलवार की सुबह बागेश्वर धाम में दर्शन लाभ और पूजन करने के पाश्चात्य मंगलवार की दोपहर कोरबा के लिए प्रस्थान करेंगे। मंगलवार की देररात कोरबा आगमन होगा। बुधवार की सुबह 8 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे। नवा रायपुर, अटल नगर स्थित महानदी भवन मंत्रालय में दोपहर 12:00 बजे मंत्री परिषद की बैठक में शामिल होंगे।