: केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 3 एसईसीएल कुसमुंडा में 54 वां संभागीय खो-खो प्रतियोगिता का हुआ समापन।
Sun, Apr 27, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान ) केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 3 एसईसीएल कुसमुंडा में 54 वां संभागीय खो-खो प्रतियोगिता का समापन समारोह शनिवार को संपन्न हुआ।इस खो-खो प्रतियोगिता के अंतर्गत आयु वर्ग 14 और 17 के अंतर्गत 13 टीम एवं लगभग 164 विद्यार्थियों ने अपनी खेलकूद प्रतिभा का प्रदर्शन किया । इस अवसर पर प्राचार्य और उपप्राचार्य का पुष्प देकर स्वागत किया गया। इस प्रतियोगिता के विषय में खेलकूद शिक्षक श्री आर.के. प्रधान ने संपूर्ण जानकारी देते हुए प्रतियोगिता के बारे में विस्तार से बताया। आयु वर्ग 14 के अंतर्गत फाइनल मैच पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय धमतरी और पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय अंबिकापुर के बीच में हुआ जिसमें पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय धमतरी ने 14 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया और पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय अंबिकापुर ने 11 नंबर अंक पाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।इसी तरीके से आयु वर्ग 17 के अंतर्गत पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय अंबिकापुर और पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय रायपुर नंबर एक द्वितीय पाली के बीच में फाइनल मैच हुआ जिसमें पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय अंबिकापुर 23 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रही और पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रायपुर नंबर एक द्वितीय पाली 15 अंक प्रा्त कर द्वितीय स्थान पर रही। फाइनल मैच में निर्णायक रेफरी गजेंद्र, शेखर, विवेकानंद गोपाल, प्रदीप, रविंदर, शंकर, रविंद्र ध्रुव, एस वर्मा, पार्वती और दिनेश ने निर्णायक की भूमिका निभाई। समापन समारोह में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रायपुर नंबर 1 द्वितीय पाली के विद्यार्थी ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि यहाँ की व्यवस्था बढ़िया थी। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय धमतरी के शिक्षक ने व्यवस्था को अति उत्तम बताते हुए विद्यालय की सराहना की। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कवर्धा के खेलकूद शिक्षक अजीत कुमार चौरसिया पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे, उन्होंने पूरी प्रतियोगिता की पारदर्शिता पर अपने विचार प्रस्तुत किये और बताया कि ग्रीष्म ऋतु होते हुए भी यहां की खेलकूद योजना, खेलकूद करने का समय सुबह और शाम करते हुए हमने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। विद्यालय के प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों और अनुरक्षकों की सराहना की और कहा कि यही खेल भावना हमें हमारे देश को आगे बढ़ती है। उपप्राचार्य ने सभी का धन्यवाद किया। अंत में खेलकूद ध्वज उतारते हुए उसे खेल शिक्षक श्री आर के प्रधान को सौंप दिया गया और इस तरीके से इस प्रतियोगिता का समापन संपन्न हुआ।
: भाजपा ने गोपाल मोदी को कोरबा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया, संगठन में नई ऊर्जा का संचार।
Sun, Apr 27, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान )भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने संगठनात्मक मजबूती के तहत एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए श्री गोपाल मोदी को भाजपा कोरबा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष माननीय किरण सिंह देव के अनुमोदन से की गई है और यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी श्री जगदीश रामू रोहरा द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने और आगामी चुनावों की दृष्टि से कार्य को गतिशील बनाने हेतु यह नियुक्ति अत्यंत महत्वपूर्ण है। भाजपा कार्यकर्ताओं में इस निर्णय को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है और माना जा रहा है कि श्री गोपाल मोदी के नेतृत्व में कोरबा जिला संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।जिन वरिष्ठ नेताओं को प्रतिलिपि प्रेषित की गई है:1. मा. शिवप्रकाश जी, राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री2. मा. किरण सिंह देव जी, प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा छत्तीसगढ़3. मा. नितिन नवीन जी, प्रदेश प्रभारी, छत्तीसगढ़4. मा. अजय जामवाल जी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री5. मा. पवन साय जी, प्रदेश महामंत्री (संगठन)6. भाजपा जिला अध्यक्ष कोरबा यह नियुक्ति भाजपा कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, रायपुर से विधिवत जारी की गई है।
भाजपा सूत्रों के अनुसार, श्री गोपाल मोदी को उनकी संगठन क्षमता, कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रियता और जमीनी पकड़ को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं में इस नियुक्ति के बाद जोश और नई ऊर्जा का संचार देखा जा रहा है, और संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आने की पूरी संभावना है।
: कोरबा में अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई
Sun, Apr 27, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान )
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन पर जिले में अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई जारी है।इसी क्रम में कटघोरा थाना क्षेत्र में बड़ी सफलता हाथ लगी है।प्रार्थी शांति नगर बाकीमोंगरा निवासी दिलीप कुमार सूर्यवंशी (49 वर्ष) ने थाना कटघोरा में शिकायत दर्ज कराई थी कि SECL बगदेवा परियोजना में स्थापित BSNL टावर और वर्कशॉप से कीमती सामान चोरी हो गया है।शिकायत के आधार पर थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने विशेष टीम गठित कर त्वरित जांच शुरू की।जांच के दौरान पुलिस ने चोरी के मामले में तीन आरोपियों — विकास टंडन, रामसाय, और विजय मंझवार को गिरफ्तार किया।
आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल बरामद किया गया, जिसमें BSNL टावर में लगे लोहे के एंगल, वर्कशॉप से चोरी किए गए रॉड, प्लेट, नट-बोल्ट सहित अन्य लोहे का सामान शामिल है। साथ ही आरोपियों के पास से एक छोटा हाथी वाहन (क्रमांक CG 12 BK 6806) भी जब्त किया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।आरोपी का नाम :01. विकास टंडन पिता देवप्रकाश टंडन उम्र 20 वर्ष साकिन दर्री निलगिरी थाना दर्री जिला कोरबा छ.ग.।02. रामसाय पिता फागुराम उम्र 19 वर्ष साकिन लेमरु कपुरवा थाना लेमरू, जिला कोरबा छ.ग.03. विजय मंझवार पिता हरन सिह मंझवार उम्र 22 वर्ष साकिन गढ़ उपरोड़ा थाना लेगरु जिला कोरबा छ.ग.