: बालको अस्पताल में प्लास्टिक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध।
Sat, Aug 23, 2025
बालकोनगर (न्यूज उड़ान ) बालको अस्पताल में अब प्लास्टिक एवं रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी की आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध हैं।अस्पताल के नए प्लास्टिक सर्जन डॉ. सी. साई कुमार अब मरीजों को अत्याधुनिक प्लास्टिक एवं कॉस्मेटिक सर्जरी की सेवाएँ प्रदान करेंगे। अब चेहरे और शरीर से जुड़ी जटिल सर्जरी की आधुनिक सेवाएँ बालको अस्पताल में उपलब्ध हैं।डॉ. कुमार प्लास्टिक और पुनर्निर्माण सर्जरी में प्रशिक्षित विशेषज्ञ हैं।उन्होंने अपनी डीआरएनबी ट्रेनिंग शिजा हॉस्पिटल एडं रिसर्च इंस्टिट्यूट, इम्फाल से पूरी की है।छह साल के अनुभव के साथ उन्हें चेहरे की पुनर्निर्माण सर्जरी, जन्मजात विकृतियों का उपचार जैसे कटे होंठ, जलने के बाद सुधारात्मक सर्जरी, ट्रॉमा एवं दुर्घटना के बाद इलाज एवं कॉस्मेटिक सर्जरी में विशेषज्ञता हासिल हैं।बालको के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक सिन्हा ने कहा कि नए विशेषज्ञ के जुड़ने से मरीजों को अब प्लास्टिक सर्जरी के लिए बड़े शहरों तक जाने की आवश्यकता नहीं होगी।सर्जरी से केवल मनचाहा बदलाव ही नहीं मिलता, बल्कि इससे आत्मविश्वास भी बढ़ता है। इस सर्जरी के जरिए नाक, चेहरे, गाल, कान, ठुड्डी, होंठ और ब्रेस्ट को परफेक्ट शेप दिया जा सकता है।इसके साथ ही दुर्घटनाओं अथवा गंभीर बीमारियों के कारण प्रभावित लोगों में खोए हुए चेहरे के साथ खोया हुआ आत्मविश्वास भी वापस लौट आता है।उन्होंने कहा कि बालको अस्पताल का उद्देश्य है कि जिले के लोगों को घर के नजदीक ही सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध हों।प्लास्टिक सर्जरी में शरीर के किसी भी अंग का टिश्यू लेकर दूसरे अंग को ठीक किया जाता है, जिससे किसी भी महिला या पुरुष के शरीर को आकर्षक और नया रूप दिया जा सकता है।किसी दुर्घटना में अपना अंग क्षतिग्रस्त होने पर यह सर्जरी मददगार साबित होती है।साथ ही आग और तेजाब से घायल होने वालों के लिए भी प्लास्टिक सर्जरी वरदान साबित हुई है।हालांकि, प्लास्टिक सर्जरी का दायरा केवल उपचार तक सीमित नहीं है। आजकल इसका सबसे ज्यादा प्रयोग लोगों द्वारा अपनी सुंदरता बढ़ाने के लिए किया जाता है। आंकड़ों के अनुसार, हमारे देश ने प्लास्टिक सर्जरी के क्षेत्र में काफी प्रगति की है।
: BREAKING News: वाराणसी से दबोचे गए नशीली दवाओं के सौदागर,
Fri, Aug 22, 2025
कोरबा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कोरबा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 18,965 नग प्रतिबंधित नशीली दवाएं जब्त की हैं। इसमें से 6 आरोपी कोरबा से और 2 आरोपी वाराणसी (उत्तर प्रदेश) से पकड़े गए हैं। कार्रवाई में एक मोटरसाइकिल और नगदी भी जब्त की गई है।19 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर सीएसईबी चौकी और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने बुधवारी बाजार क्षेत्र में दबिश दी। यहां से 6 आरोपियों को 4,917 नग नशीली दवाओं और ₹2,300 नगद के साथ गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों में संगीत कुमार पटेल, गोपाल यादव उर्फ मलिंगा, सुरेश कुमार यादव, सैफ खान उर्फ चांद, अभिषेक कुमार रात्रे और अमित कुमार भारद्वाज शामिल हैं। कुल जब्ती
कोरबा – 4,917 नग नशीली दवाएं, ₹2,300 नगदी, मोटरसाइकिल
वाराणसी – 14,048 नग नशीली दवाएं, मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन
कुल जब्ती – 18,965 नग नशीली दवाएं, अनुमानित बाजार मूल्य ₹4,74,125
पुलिस अधिकारियों की निगरानी में कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल पाठक (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के मार्गदर्शन में की गई।अपराध क्रमांक 511/2025 धारा 21(बी) एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।
: Breaking news : SP ने तीन थानेदार का किया तबादला..
Fri, Aug 22, 2025
कोरबा। एसपी सिद्दार्थ तिवारी ने तीन थानेदार का तबादला आदेश जारी किया है। प्रमोशन के 24 घंटे के भीतर तिवारी को थाना प्रभारी बनाया गया है। जो महकमे में चर्चा का विषय बना हुआ है।बता दे कि एसपी सिद्दार्थ तिवारी ने विभागीय काम काज में कसावट लाने के लिए 3 थानेदार और एसआई का तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार कोतवाली में पदस्थ नागेश तिवारी को प्रमोशन के 24 घंटे के भीतर बागों थाना प्रभारी बनाया गया है। वही बागों थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा को दर्री थाना प्रभारी बनाया गया है। दर्री थाना प्रभारी ललित चंद्रा को अजाक थाना का प्रभार दिया गया है।