: मुआवजा लेकर परिसम्पत्ति खाली नहीं करने वालों पर की जा रही कार्यवाही।
Thu, Mar 6, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान )प्रशासन द्वारा आज कटघोरा विकासखंड के ग्राम मलगांव में शासकीय एवं निजी परिसंपत्तियों को बुलडोजर चलाकर हटाने की कार्यवाही की गई। गौरतलब है कि ग्राम मलगांव के निवासियों द्वारा मुआवजा ले लिया गया है किंतु परिसंपत्तियों से अभी तक अपना कब्जा खाली नहीं किया गया है। जिससे एसईसीएल दीपका का कोल साइड का विस्तार नहीं हो पा रहा है। कटघोरा एसडीएम श्री रोहित सिंह के निर्देशन में तहसीलदार दीपका अमित केरकेट्टा एवं एसईसीएल दीपका की टीम द्वारा ऐसे व्यक्तियों की परिसंपत्तियों को हटाने की कार्यवाही की गई।साथ ही ग्राम के सभी निवासियों को 07 दिवस का नोटिस जारी कर सभी को 07 दिवस के अंदर अपना कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए हैं। सात दिवस के पश्चात परिसंपत्तियों को हटाने की कार्रवाई की जाएगी ।
: एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन।
Thu, Mar 6, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन में लाइवलीहुड कॉलेज कोरबा में एक दिवसीय उद्यमिता शिविर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में छत्तीसगढ़ शासन की औद्योगिक निति 2024-30 स्थायी पूंजी अनुदान, ब्याज अनुदान, स्टाम्प शुल्क छूट रियायतें एवं छूट के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही प्रधानमंत्री ने रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत विनिर्माण सेवा क्षेत्र में ऋण सुविधा अनुदान के बारे में बताया गया। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्यान्न उन्नयन योजना के अंतर्गत विस्तृत जानकारी पॉवर पॉइंट में प्रस्तुति के माध्यम से जिला व्यापार एवं उद्योग केंन्द्र द्वारा प्रस्तुत किया गया।
इस शिविर में 75 प्रतिभागी उपस्थित रहें।
जिला व्यापार एवं उद्योग के महाप्रबंधक श्री टी.आर. कश्यप द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर स्वरोजगार स्थापित करने हेतु प्रेरित किया गया। लाइवलीहुड कॉलेज के प्राचार्य श्री अरूणेन्द्र मिश्रा द्वारा योजनांतर्गत विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित होने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
: पाली पुलिस ने अज्ञात अधजली महिला की हत्या के मामले का किया खुलासा
Thu, Mar 6, 2025
पाली पुलिस ने अज्ञात अधजली महिला कीकोरबा( न्यूज उड़ान )मामले का संक्षिप्त विवरण दिनांक 03/03/2025 को प्रार्थी परदेशी दास (पिता - अर्जुन दास, उम्र - 60 वर्ष) निवासी बगदरा, थाना पाली ने सूचना दी कि वह अपने पुत्र के साथ लकड़ी लेने गिधराईलमाड़ा पहाड़ किनारे गया था, जहां एक अज्ञात महिला (उम्र 20-30 वर्ष) का अधजला शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग क्रमांक - 19/2025 धारा 194 BNS दर्ज कर जांच प्रारंभ की।जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर मृतका की पहचान शशिकला पुलस्त, निवासी ग्राम लाद, थाना कोरबी के रूप में हुई। मृतका के भाई अशोक ने शव के अवशेषों में पहनी गई अंगूठी और ब्रेसलेट से उसकी पहचान की। पूछताछ में पता चला कि शशिकला वर्ष 2018 से आरोपी मिलन दास महंत (जो हाई स्कूल शिक्षक है) के साथ रह रही थी।हत्या की साजिश एवं वारदात:मृतका शशिकला आरोपी मिलन दास से लगातार पैसों की मांग कर रही थी, जिससे परेशान होकर उसने उसकी हत्या की साजिश रची।दिनांक 28/02/2025 की रात करीब 11-12 बजे आरोपी मिलन दास और उसका ड्राइवर सावन यादव ने मिलकर गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।शव को ठिकाने लगाने के लिए स्कॉर्पियो वाहन (CG 12 AG 9226) में डालकर बगदरा जंगल ले गए और पेट्रोल डालकर जला दिया।आरोपियों की गिरफ्तारी:मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम ने नंदलाल होटल, पाली के पास घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया। उनके बताए अनुसार, घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन को गवाहों की उपस्थिति में जप्त किया गया।मामले की त्वरित जांच एवं खुलासा:प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी भा पु से के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा श्री नीतीश ठाकुर, साइबर प्रभारी रविंद्र कुमार मीणा भा पु से तथा एसडीओपी कटघोरा पंकज ठाकुर के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई। उनके कुशल नेतृत्व में यह जघन्य अपराध शीघ्र सुलझाया गया।प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:
थाना प्रभारी पाली - उपनिरीक्षक विनोद कुमार सिंह
सहायक उपनिरीक्षक - समेदास खांडेकर
प्रधान आरक्षक - 377 हीरावन सिंह सरूते, अमित यादव
आरक्षक - 124 विवेक तिर्की, 180 अनिल कुर्रे, 61 परमालाल मांझवारपाली पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।अपराध क्रमांक - 71/2025
धारा - 103(1), 238 3(5) BNSगिरफ्तार आरोपीगण:1. मिलन दास महंत (पिता - कपिल दास, उम्र - 46 वर्ष), निवासी - रंगोले, थाना पाली, जिला कोरबा।2. सावन यादव (पिता - मेलराम यादव, उम्र - 30 वर्ष), निवासी - रंगोले, थाना पाली, जिला कोरबा।