: नगर पालिका परिषद दीपका में भाजपा की प्रचंड जीत, राजेंद्र राजपूत बने अध्यक्ष।
Sun, Feb 16, 2025
दीपका( न्यूज उड़ान) नगर पालिका परिषद दीपका में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शानदार जीत दर्ज की है।भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राजपूत ने 3445 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल कर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।इस प्रचंड जीत के साथ दीपका में भाजपा का परचम एक बार फिर लहराया है।भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा की रणनीति रही कारगर।
इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा की सशक्त संगठनात्मक रणनीति और मजबूत नेतृत्व को जाता है।मनोज शर्मा पहले ही इस जीत की भविष्यवाणी कर चुके थे, जो सच साबित हुई।उन्होंने जीत के बाद कहा, "यह जनता का भाजपा पर अपार विश्वास और पार्टी के विकास कार्यों की जीत है।भाजपा हमेशा से जनसेवा और क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है, और आगे भी यही संकल्प रहेगा।"अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत का विजयी संकल्पनगर पालिका दीपका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे नगर पालिका क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।उन्होंने कहा, "जनता ने जो भरोसा जताया है, मैं उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करूंगा।दीपका को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना ही मेरा लक्ष्य रहेगा।"भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साहइस जीत के बाद पूरे दीपका में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा गया।जश्न का माहौल बना रहा और कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी व मिठाई बांटकर अपनी खुशी जाहिर की।जनता का अपार समर्थन, विकास कार्यों की जीतभाजपा ने इस ऐतिहासिक जीत के लिए दीपका की जनता का आभार व्यक्त किया और इसे पार्टी की नीतियों, कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की मजबूती का परिणाम बताया।नगर पालिका परिषद दीपका में भाजपा की यह विजय यह साबित करती है कि जनता ने भाजपा की विकासवादी नीतियों और सुशासन पर अपनी मुहर लगा दी है।नगर पालिका दीपका के अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत और भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा के नेतृत्व में दीपका का भविष्य अब और उज्ज्वल होने जा रहा है!
: सड़क हादसे में गई दो की जान, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम ….
Sun, Feb 16, 2025
(.पुष्पेन्द्र.श्रीवास.) रिपोर्ट
कोरबा ( न्यूज उड़ान ) कोरबा जिले में सड़क हादसे रोकने का नाम नहीं ले रहे हैं रविवार की सुबह भी एक दर्दनाक घटना सामने आई है जिसमे रिसदी उरगा बायपास मार्ग पर कुरुडीह के निकट बड़ा हादसा हो गया । एक तेज रफ्तार ट्रेलर चालक ने स्कूटी सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक दोनों युवक सीतामढ़ी के निवासी बताए जा रहे हैं। आक्रोशित हुए ग्रामीण ने सड़क जाम कर दिया है । मौके पर पुलिस अधिकारी पहुच ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।
: कोरबा नगर निगम चुनाव: लखन देवांगन की लहर और विकास की रणनीति से बीजेपी की ऐतिहासिक जीत!
Sun, Feb 16, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान ) छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नगर निगम चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इस शानदार विजय में प्रदेश के श्रम मंत्री लखन देवांगन की जबरदस्त लोकप्रियता और प्रदेश मंत्री विकास महतो की सटीक रणनीति ने अहम भूमिका निभाई।कोरबा में भाजपा के महापौर प्रत्याशी की ऐतिहासिक रैली ने पूरे नगर को उत्साह और जोश से भर दिया।
मतगणना स्थल से लेकर पूरे कोरबा शहर तक भाजपा समर्थकों का जोश चरम पर था।हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की उपस्थिति में यह रैली अभूतपूर्व और ऐतिहासिक बन गई।भाजपा की इस शानदार जीत ने न केवल कोरबा बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक नया इतिहास रच दिया है।चुनावी रणनीति, मजबूत संगठन और जनता के विश्वास ने पार्टी को शानदार सफलता दिलाई।
मतगणना के दौरान ही भाजपा के पक्ष में रुझान स्पष्ट हो गए थे, और जैसे-जैसे नतीजे सामने आते गए, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।श्रम मंत्री लखन देवांगन की जनप्रियता और जमीनी पकड़ के कारण यह चुनाव भाजपा के लिए सुनहरी सफलता साबित हुआ। वहीं, विकास महतो की रणनीतिक सूझबूझ ने पार्टी को जीत की राह पर अग्रसर किया। इस जीत के बाद भाजपा खेमे में जश्न का माहौल है, और कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ इसे जनता की जीत बता रहे हैं।
कोरबा की इस ऐतिहासिक जीत ने यह साबित कर दिया कि जनता ने भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों पर अपनी मुहर लगा दी है।यह रैली और जीत लंबे समय तक छत्तीसगढ़ की राजनीति में याद रखी जाएगी।