: भाजयुमो ने उदयनिधि समेत राहुल गाँधी और भूपेश बघेल का जलाया पुतला
Wed, Sep 6, 2023
कोरबा।
भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का कहना है,कांग्रेस गठबंधन के सहयोगी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन के बेटे उदयनिधि ने सनातन हिंदू धर्म की तुलना डेंगू मलेरिया और कोरोना से करते हुए सनातन धर्म का अपमान करने का दुस्साहस किया है।स्टालिन की पार्टी और कांग्रेस दोनों ही घमंडिया गठबंधन के हिस्से हैं। निश्चित रूप से स्टालिन के बेटे का यह बयान सोनिया गांधी के इशारे पर आया है।
भूपेश बघेल और कांग्रेस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि यह बयान सनातन विरोधी है या नहीं?यदि सनातन विरोधी है तो इस घमंडिया गठबंधन से बाहर निकलने का साहस कांग्रेस दिखाएगी या नहीं?मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपना स्टैंड छत्तीसगढ़ की जनता के सामने स्पष्ट करना चाहिए।
इन सब बातों को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा इसकी भर्त्सना करते हुए स्टालिन सहित कांग्रेस, भूपेश बघेल का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया. उक्त विरोध प्रदर्शन मे भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज सोनी, जिला महामंत्री नरेन्द्र देवांगन, उपाध्यक्ष रंजु यादव, बृजेश यादव, संजय मणिकपुरी, सुभाष राठौर, रामावतार पटेल, दिनदयाल पटेल, राहुल शुक्ला,लक्ष्मण पटेल, रोहित पटेल, आशीष, गौरव दुबे, कमलेश कश्यप, राजेश राठौर,अंकुश, राजा, सहित बड़ी संख्या मे भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे
: सड़क पर बेतरतीब खड़े भारी वाहनों पर की गई कार्यवााही
Wed, Sep 6, 2023
कोरबा कलेक्टर सौरभ कुमार के निर्देशन में जिला परिवहन अधिकारी कोरबा श्री शशिकांत कुर्रे और तहसीलदार दर्री श्री राजेन्द्र भारत के नेतृत्व में आज सर्वमंगला, कुसमुंडा, इमलीछापर मार्ग में यातायात व्यवस्था दुरूस्ती हेतु कार्यवाही की गई। जिसमें इन मार्गो में नो पार्किंग एरिया व बीच सड़क में बेतरतीब खड़े भारी वाहनों पर चालानी कार्यवाही करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 71 वाहनों पर 76 हजार 700 रूपए का जुर्माना वसूल किया गया।
: लंबित प्रकरणों को शीघ्र करें निराकृत : कलेक्टर श्री सौरभ कुमार
Wed, Sep 6, 2023
कोरबा।
कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में समय सीमा की बैठक लेते हुए लंबित प्रकरणों की समीक्षा की तथा उनके निश्चित समय पर निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने समीक्षा हेतु निर्धारित एजेण्डाओं पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ कलेक्टर ने आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु आवश्यक तैयारियों के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन हेतु निर्धारित सामग्री के मूल्य निर्धारण, मतदान केंद्रो की वेब कास्टिंग, नेटवर्क की स्थिति, सेक्टर अधिकारियों के साथ मतदान केंद्रों का निरीक्षण के संबंध में निर्देश दिए। कलेक्टर ने राजीव आश्रय योजना, एसईसीएल की भूमि एवं वन भूमि के पट्टे के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, डीएफओ कटघोरा श्री कुमार निशांत, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू, श्री दिनेश पटेल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।