: कोरबा पुलिस द्वारा स्कूली विद्यार्थियों को पुलिस कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई।
Tue, Jun 24, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान )पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितीश ठाकुर के मार्गदर्शन में कोरबा पुलिस द्वारा छात्रों को जागरूक करने एवं पुलिसिंग की बेहतर समझ प्रदान करने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक कार्यालय जिला कोरबा, थाना कोतवाली , कटघोरा, दर्री, बालको एवं सिविल लाइन क्षेत्र के स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विद्यार्थियों को पुलिस की कार्य प्रणाली, कर्तव्यों, कानून व्यवस्था बनाए रखने की प्रक्रिया, साइबर क्राइम की जानकारी, नशा मुक्ति, ट्रैफिक नियम, महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण अधिनियम सहित विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई।पुलिस अधिकारियों ने छात्रों से संवाद कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया तथा उन्हें बताया कि कानून के पालन के साथ-साथ समाज में सहयोग और सकारात्मक सोच से ही एक सशक्त नागरिक का निर्माण संभव है।
इस अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं ने पुलिस विभाग की कार्य प्रणाली को नजदीक से समझा और सराहना की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में कानून के प्रति सम्मान, नागरिक जिम्मेदारी एवं पुलिस के प्रति विश्वास को बढ़ाना था।कोरबा पुलिस द्वारा आगे भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में किया जाएगा, जिससे बच्चों में कानून और व्यवस्था के प्रति जागरूकता और भागीदारी की भावना को प्रोत्साहन मिल सके।
: पुलिस अधीक्षक, जिला कोरबा के निर्देश पर पूरे जिले में चला अभियान।
Tue, Jun 24, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान )पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नकेल कसने तथा अरसे से फरार स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटियों की तामिल के निर्देश के बाद जिला कोरबा के सभी थानों में वारंटियों के गिरफ्तारी की ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई। विगत दो दिवस के भीतर विभिन्न थानों में 12 स्थाई तथा 89 गिरफ्तारी वारंटियों सहित कुल 101 अरसे से फरार अपराधियों को गिरफ्तार कर अलग-अलग न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। पुलिस के इस कार्यवाही से अपराधियों में अफरा तफरी देखी गई। अभियान मे थाना उरगा, कोतवाली, बालको, पाली, दर्री, करतला, हरदीबाजार, कुसमुंडा, दीपका, बांकीमोंगरा, सिविल लाइन रामपुर, कटघोरा तथा बांगो और पुलिस चौकी कोरबी, जटगा, मोरगा, मानिकपुर एवं CSEB में वारंटो की तामिली हुई। अभियान के तहत थाना उरगा ,बांकीमोंगरा और बाल्को ने अधिक वारंट तामिल किये । पुलिस अधीक्षक ने स्थाई वारंट तमिल करने वाले पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा करते हुए बताया कि अपराध, अपराधियों तथा वारंटी के विरुद्ध धर पकड़ का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा ।
: कुर्क की गई सम्पति की होगी नीलामी।
Tue, Jun 24, 2025
छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता, 1959 की धारा 147 (ग) के अंतर्गत
नीचे वर्णित स्थावर सम्पत्ति विमला देवी जायसवाल पति हरप्रसाद जायसवाल, ग्राम नवागांव, तहसील-कटघोरा, जिला - कोरबा (छ.ग.) के निवासी पर ख.नं. 36/1/क / 1, एवं 36/1क/2 रकबा क्रमशः 0.009 एवं 0.089 हे. के खातें में शोध्य रू 1,70,67,037 /- (एक करोड़. सत्तर लाख सडुसठ हजार सैंतीस रू. मात्र) एवं आदेशिका शुल्क के लेखे में देय राशि की वसूली के लिये कुर्क की गई है। एतद् द्वारा घोषणा की जाती है, कि यदि इसमें बिक्री के लिये निर्धारित तारिख से पहले कुल शोध्य रकम की अदायगी नही किया जाता है तो उक्त सम्पत्ति का सार्वजनिक नीलामी द्वारा तहसील कार्यालय कटघोरा के सभाकक्ष में तारीख 21.07.2025 (सोमवार) को प्रातः 11.00 बजे अथवा उस समय के लगभग बिक्री कर दिया जाएगा। ग्राम नवागांव-तहसील कटघोरा अंतर्गत
भूमि का ब्यौरा 36/1/क/1
हेक्टेयर क्षेत्र.में-0.009 तथा 36/1क/2 , हेक्टेयर क्षेत्र. में.-
0.089
जिसका शासकीय मूल्य 1,49,65,295/- (एक करोड़
तहसील - कटघोरा,
उन्चास लाख पैंसठ हजार दो सौ पंचानवे और अमानत राशि
14,96,530 /- ( चौदह लाख छियानबे हजार पांच सौ तीस होगी, को नीलम किया जाना है। नीलामी की नियम और शर्तों के अनुसार
नीलाम की जाने वाली भूमि का गाईड लाईन अनुसार कुल मूल्य 1,49,65,295 / - ( एक करोड़ उन्चास लाख पैंसठ हजार दो सौ पन्चानबे रू. मात्र ) का 10 प्रतिशत 14,96,530/- ( चौदह लाख छियानबे हजार पांच सौ तीस रू. मात्र ) अमानत राशि जो तहसीलदार कटघोरा के पक्ष में देय हो । डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से नीलामी हेतु नियत तिथि के दो दिन पूर्व दिनांक 18.07.2025 (शुक्रवार) तक कार्यालय तहसीलदार कटघोरा में जमा किया जा सकेगा । उपरोक्तानुसार राशि जमा करने वाले व्यक्ति ही नीलामी में भाग ले सकते है । नीलाम अनुसार घोषित क्रेता कों नीलाम के उच्चतम बोली की राशि पश्चात 25 प्रतिशत की राशि तत्काल चेक के माध्यम से जमा किया जाना होगा तथा शेष 75 प्रतिशत राशि 15 दिवस के भीतर जमा किया जाना होगा। यदि 15 दिवस के भीतर उपरोक्तानुसार राशि जमा नही की जाती है, तो 10 प्रतिशत अमानत राशि राजसात की जा सकेगी तथा द्वितीय बोलीदार को क्रेता घोषित किया जावेगा एवं प्रथम बोलीदार द्वारा बोली गई राशि का अंतर की राशि प्रथम घोषित क्रेता से भू-राजस्व के बकाया की भांति वसूल किया जायेगा । उपरोक्त संपत्ति की शासकीय कीमत ( आफसेट मूल्य) से कम की बोली, बोलीदार नही लगा सकेंगे। घोषित क्रेता के द्वारा सम्पत्ति का पंजीयन संबंधी समस्त शुल्कों का भुगतान स्वयं (क्रेता) द्वारा किया जावेगा। अमानत राशि का डिमांड ड्राफ्ट तहसीलदार कटघोरा के नाम से तहसील कार्यालय कटघोरा में कार्यालयीन समय में (अवकाश दिवस को छोड़कर ) समय 10.00 बजे से 5.30 बजे तक जमा किया जा सकेगा। सबसे अधिकतम बोली बोलने वाले व्यक्ति के पक्ष में बिक्री तब तक नही होगी जब तक की सम्पत्ति की नीलामी हेतु सक्षम प्राधिकारी द्वारा उसकी पुष्टि न कर दी जावे । बिना कोई कारण बताये नीलामी करने की कार्यवाही किसी भी स्तर पर निरस्त करने का पूर्ण अधिकार प्राधिकृत अधिकारी के पास सुरक्षित रहेगा। सबसे अधिकतम बोली बोलने वाले व्यक्ति को छोड़कर शेष व्यक्तियों द्वारा डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से जमा की गई अमानत राशि को संबंधित व्यक्तियों को 15 दिवस के पश्चात द्वितीय बोली वाले व्यक्ति को छोड़कर, वापस कर दिया जावेगा एवं अमानत राशि पर किसी प्रकार का कोई ब्याज देय नही होगा । बोलीदार अपने साथ पहचान संबंधी दस्तावेज लेकर आयेंगे। बोलीदार को नीलामी के पूर्व विगत तीन वर्षो का इनकम टेक्स रिटर्न की प्रति प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा ।