: महामंत्री भाजपा नवीन पटेल ने दर्री मंडल ली बैठक
Tue, Nov 8, 2022
कोरबा|
छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा 11 नवंबर को महतारी हूंकार रैली का आयोजन बिलासपुर में किया गया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी जिलों से एक लाख महिला मोर्चा की कार्यकर्ता इस रैली में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम के तैयारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के पूर्व जिला महामंत्री व महतारी हुंकार रैली दर्री मंडल के प्रभारी नवीन पटेल ने दर्री मंडल के महिला मोर्चा की अध्यक्ष कालिंद्री राजवाड़े की अध्यक्षता में महिला मोर्चा के रैली के संबंध में आवश्यक बैठक लेकर दिशा-निर्देश दिये। दर्री मंडल की महिला मोर्चा की सभी कार्यकर्ताओं ने महतारी हुंकार रैली में जाने हेतु संकल्प लिया।
इस अवसर पर झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला संयोजक सतीश झा, दर्री मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष कालिंद्री राजवाड़े, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष हेमा पांडे, महामंत्री धनबाई निर्मलकर, सरोजिनी राठौर, भगवती निर्मलकर, पार्षदगण, श्रीमती पूराइन बाई कंवर, गोलू पांडे, फिरत राम साहू, नारायण महंत, कृष्णा यादव, बुधवार साय, हेतराम चंद्रा के साथ दर्री मंडल के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
: एनटीपीसी कोरबा द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन
Sat, Nov 5, 2022
कोरबा|
सतर्कता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एनटीपीसी कोरबा द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
सतर्कता की महत्वता को उजागर करते हुए सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ एनटीपीसी कोरबा के मुख्य महाप्रबंधक पी एम जेना के नेतृत्व में हुआ। उदघाटन समारोह में सभी कर्मचारियों ने सतर्कता की शपथ ली।
इसी क्रम में एनटीपीसी कोरबा द्वारा कर्मचारियों के समक्ष सतर्कता की महत्वता को उजागर करने और सत्यनिष्ठा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “निवारक सतर्कता” पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसी के साथ कर्मचारियों के लिए वॉकाथॉन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गईं। टाउनशिप की महिलाओं के लिए भी कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
किसी भी देश का भविष्य उसके बच्चे एवं युवा तय करते हैं। इसी दृष्टिकोण को सार्थक करने के लिए कई शिक्षण संस्थानों जैसे कमला नेहरू कॉलेज (कोरबा), सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (जमनीपाली), सरकारी उच्च विद्यालय (गोपालपुर), शारदा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (जमनीपाली), सरस्वती शिशु मंदिर (प्रगति नगर), केन्द्रीय विद्यालय नंबर 2 तथा 4 इत्यादि में भ्रष्टाचार मुक्त भारत, पारदर्शिता, भ्रष्टाचार के दुश-प्रभाव जैसे विषयों पर निबंध, रंगोली, भाषण, चित्रकला, निबंध लेखन आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
एनटीपीसी कोरबा अपने कर्मचारियों के साथ साथ आस पास के निकटतम गाँव में रह रहे नागरिकों को भी सतर्कता के प्रति जागरूक करने में प्रयासरत है। इसी संदर्भ में इन्दिरा नगर, जमनिपाली में ग्राम सभा का आयोजन किया गया जिसमे एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी गण, कर्मचारी गण, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि सहित ग्राम के ज्येष्ठ श्रेष्ठ वरिष्ठ गणमान्य नागरिक, मातृशक्ति, एवं बच्चे भी मौजूद रहे। एनटीपीसी से पहुंचे अधिकारियों सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने अपना उद्बोधन करते हुए सतर्कता जागरूकता के संबंध से नागरिकों को अवगत कराया।
एनटीपीसी कोरबा के मुख्य महाप्रबंधक पी एम जेना ने बताया कि हम सतर्कता जागरूकता सप्ताह के माध्यम से लोगों को जागरूक कर के ये समझाने की कोशिस कर रहें हैं कि अगर कोई व्यक्ति अपने कर्तव्य के प्रति ईमानदारी पूर्वक कार्य नहीं कर रहा है तो वो भी भ्रष्टाचार है। कहीं अगर कोई भ्रष्टाचार हो रहा तो उसका शिकायत तुरंत करें। शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाता है। यह कार्यक्रम अभी आगे भी जारी रखने की बात कही और ग्राम सभा में उपस्थित सभी को पुरस्कार भी दिया गया।
साथ ही, इसी कड़ी में एनटीपीसी कोरबा प्रबंधन ने स्थानीय वेंडरों के साथ वार्ता कर वार्षिक “वेंडर मीट” का आयोजन भी किया जिसमे एनटीपीसी प्रबंधन के अधिकारी एवं स्थानीय वेंडरों ने अपने अपने विचार रख कर सत्यनिष्ठा से काम करने को ले कर वार्ता की।
सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2022, भ्रष्टाचार मुक्त भारत – विकसित भारत का उद्देश्य सतर्कता की महत्वता को उजागर करते हुए भ्रष्टाचार मुक्त भारत की भावना को बढ़ावा देना है।
सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2022 के सभी कार्यक्रमों की सकुशल निर्वाचन श्री डी के सोनकर, अपर महाप्रबंधक सतर्कता के कुशल मार्गदर्शन में हुआ।
: वक्फ बोर्ड की जमीन पर स्थगन आदेश के बाद भी किये जा रहे अवैध निर्माण किया गया ध्वस्त
Sat, Nov 5, 2022
एसडीएम, तहसीलदार तथा सीएमओ ने तत्काल तुड़वाया अवैध निर्माण कार्य
कोरबा|
कोरबा जिले मे कटघोरा तहसील के नगर पालिका के पास वक्फ बोर्ड की जमीन पर नाजायज कब्जा किये जाने को लेकर कटघोरा मुस्लिम समुदाय कटघोरा अनुविभागीय कार्यालय कटघोरा पहुंचें। जहां वक्फ बोर्ड के सदस्य डॉ. शेख इश्तियाक व पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष असरफ मेमन ने एसडीएम कौशल प्रसाद तेंदुलकर को इस अवैध निर्माण से अवगत कराते हुए बताया कि इस जमीन पर दो बार शासन द्वारा स्टे लगाया गया है। इसके बावजूद एक महिला द्वारा अवैध निर्माण किया जा रहा है। एसडीएम से उन्होंने तत्काल कार्यवाही की मांग की। एसडीएम व तहसीलदार मुख्य नगर पालिका अधिकारी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने चल रहे निर्माण कार्यो को रुकवा दिया।कटघोरा नगर पालिका कार्यालय के समीप वक्फ बोर्ड की जमीन पर स्थानीय निवासी एक महिला के द्वारा रात और दिन में अवैध निर्माण कार्य किया जा रहा था। अवैध निर्माण को देख मुस्लिम समुदाय कटघोरा एसडीएम कार्यालय पहुंच कर इसकी जानकारी एसडीएम कौशल प्रसाद तेंदुलकर दी। उन्होंने बताया कि इस जमीन का मामला अभी न्यायाधीन है और इस जमीन पर शासन द्वारा दो बार स्थगन आदेश जारी किया गया है। स्थगन आदेश के बावजूद भी उक्त महिला के द्वारा जबरन दिन और रात अवैध निर्माण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत तहसीलदार के पास भी की जा चुकी है। नगर पालिका द्वारा भी को महिला को अवैध निर्माण बन्द करने नोटिस भेजा गया था लेकिन महिला द्वारा सभी शासकीय नियमों को ताक पर रखकर निर्माण कार्य जारी रखा गया।वक्फ बोर्ड से सदस्य डॉ. शेख इश्तियाक व पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष असरफ मेमन ने एसडीएम से इस मामले में तत्काल कार्यवाही की मांग की। जिसपर एसडीएम कौशल प्रसाद तेंदुलकर, कटघोरा तहसीलदार के.के. लहरे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी ज्ञानपुंज कुलमित्र तत्काल मौके पर पहुंचे तत्काल एसडीएम व तहसीलदार ने सीएमओ को अवैध निर्माण को तोड़ने का आदेश दिया। सीएमओ ने त्वरित कार्यवाही करते हुए जेसीबी से उक्त अवैध निर्माण को तोड़ा गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा।