Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

कोरबा : खराब फल बेचने पर 11 दुकानों की जांच, खाद्य सुरक्षा विभाग ने नष्ट करवाया लगभग 28 किलो खराब फल।

खराब फल बेचने पर 11 दुकानों की जांच, खाद्य सुरक्षा विभाग ने नष्ट करवाया लगभग 28 किलो खराब फल।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी संघर्ष कुमार मिश्र के नेतृत्व में विभागीय टीम द्वारा कोरबा शहर के पुराना बस स्टैंड, पॉवर हाउस रोड एवं बुधवारी बाजार क्षेत्र में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया।

निरीक्षण के दौरान राजा नारियल पानी एवं फ्रूट सेंटर, राजेश फ्रूट सेंटर, सर्वमंगला फ्रूट सेंटर, माँ शारदा फ्रूट सेंटर, चौरसिया फ्रूट सेंटर सहित कुल 11 दुकानों का गहन निरीक्षण किया गया।

जांच के दौरान दुकानों में 15 किलो आम, 4 दर्जन केला, 2 किलो अनार, 7 किलो खरबूजा खराब अवस्था में पाए गए, जिन्हें बेचने हेतु रखा गया था। टीम ने तत्काल सभी खराब फलों को नष्ट करवाया।

यह कार्यवाही खाद्य सुरक्षा आयुक्त श्री दीपक अग्रवाल, छत्तीसगढ़ के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के अंतर्गत की जा रही है, जो 28 एवं 29 मई 2026 तक संचालित रहेगा। इसका उद्देश्य आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण फल उपलब्ध कराना है।

साथ ही, टीम द्वारा कृत्रिम मिठास (सैकरीन) एवं कार्बाइड से फल पकाने जैसे अवैध तरीकों की भी जांच की जा रही है।

निरीक्षण के दौरान जिन फल विक्रेताओं के पास फूड लाइसेंस नहीं पाया गया, उन्हें तत्काल लाइसेंस बनवाने के निर्देश दिए गए तथा आगे कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी प्रदान की गई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन