Thursday 18th of June 2026

ब्रेकिंग

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार।

123 सपने, एक मिशन: एनटीपीसी कोरबा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 की परिवर्तनकारी सफलता का मनाया उत्सव।

कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण।

जनदर्शन में संवेदनशील पहल -कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिव्यांग हितग्राही को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान कर पहुंचाई राहत।

कोरबा : सीतामढ़ी में घर के पाइप लाइन में बैठा विशाल काय अजगर, सुबह उठते ही नजर पड़ी तो देख कर होश उड़ गए जितेंद्र सारथी ने किया

कोरबा( न्यूज उड़ान )कोरबा के सीतामढ़ी कुम्हार मोहल्ला में एक व्यक्ति के घर के पाइप में आज सुबह करीब 5 बजे एक विशालकाय अजगर दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

घर वालों ने तुरंत इसकी सूचना वन्यजीव संरक्षण में सक्रिय संस्था वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम (नोवा नेचर) एवं रेस्क्यु विशेषज्ञ जितेंद्र सारथी को दी जिस पर थोड़ी देर में पहुंचने की बात कहीं।

सूचना मिलते ही नोवा नेचर की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद करीब 9 फीट लंबे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यु कर उसे थैले में रखा गया।

इसके पश्चात वन विभाग को सूचना देकर अजगर को उसके प्राकृतिक रहवास जंगल क्षेत्र में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया।

अजगर को देखने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्रित हो गए।

मीडिया के माध्यम से भी जितेंद्र सारथी को सूचना दी गई, जिससे लोगों में वन्यजीव संरक्षण को लेकर जागरूकता बढ़ी।

जितेंद्र सारथी ने लोगो में आए वन्य जीवों के प्रति जागरूकता के लिए विशेष तौर पर प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रोनिक मीडिया का आभार व्यक्त किया हैं साथ ही आम नागरिकों से अपील की कि वे सांपों एवं अन्य वन्यजीवों को किसी भी प्रकार का नुकसान न पहुंचाएं।

उन्होंने बताया कि वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के अंतर्गत अजगर अनुसूची-1 (Schedule-I) का संरक्षित जीव है, जिसे पकड़ना, मारना या उसके साथ छेड़छाड़ करना कानूनन अपराध है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन