Sunday 14th of June 2026

ब्रेकिंग

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव: सह सचिव पद पर हरीश तिवारी की शानदार जीत, 72 वोट हासिल कर बने विजेता

पसरखेत रेंज के ग्राम छुईढोड़ा में विशालकाय किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया।

12 साल बेमिसाल' अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम।

कोरबा में 14 जून को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर।

निवर्तमान सचिव नागेन्द्र श्रीवास ने दिनेश राज को दिया समर्थन, बोले- 'क्लब हित में सबसे योग्य'।

कोरबा : रामपुर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक बड़ा हादसा होते-होते टला।

कोरबा( न्यूज उड़ान )शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

यहां एक मकान के ऊपरी हिस्से का छज्जा अचानक टूटकर नीचे गिर गया, जिससे नीचे निवास कर रहा परिवार बाल-बाल बच गया।

हालांकि इस घटना में परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छज्जा गिरने की घटना इतनी अचानक हुई कि नीचे मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

मलबा सीधे घर के सामने और अंदर तक फैल गया, जिससे घरेलू उपयोग का सामान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

अनुमान है कि हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रामपुर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की स्थिति लंबे समय से जर्जर बनी हुई है।

भवनों का रखरखाव नहीं होने के कारण इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। निवासियों ने कई बार शिकायत की, लेकिन जिम्मेदार विभागों ने ध्यान नहीं दिया।

गौरतलब है कि इस कॉलोनी की देखरेख की जिम्मेदारी अब नगर निगम कोरबा के पास है।

इसके बावजूद समय पर मरम्मत और रखरखाव नहीं होने से लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है।

घटना के बाद कॉलोनीवासियों में आक्रोश है।

उन्होंने प्रशासन से तत्काल जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने और जर्जर भवनों की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन