Monday 4th of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: भारतीय जनता युवा मोर्चा का धुआंधार प्रचार: महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत के समर्थन में जुटे कार्यकर्ता।

कोरबा (न्यूज उड़ान) भारतीय जनता पार्टी की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) ने भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत के पक्ष में जबरदस्त प्रचार अभियान शुरू कर दिया है।   युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पंकज सोनी ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा तारीखों की घोषणा के बाद से ही युवा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।   युवाओं की टीम कर रही जनसंपर्क अभियान। महापौर प्रत्याशी की घोषणा के तुरंत बाद युवा मोर्चा ने सभी मंडलों में टीम गठित कर युवाओं से संपर्क एवं जनसंपर्क शुरू कर दिया।   कार्यकर्ता वार्डों में भाजपा पार्षद प्रत्याशियों के साथ रैलियां, सभाएं एवं जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।   इसी कड़ी में बीते दिन बालको क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में युवा मोर्चा ने व्यापक जनसंपर्क किया। भाजपा के पक्ष में मजबूत माहौल जिलाध्यक्ष पंकज सोनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत एवं वार्ड प्रत्याशियों के समर्थन में क्षेत्र में माहौल बनाया।   नगर निगम के विभिन्न हिस्सों में भाजपा को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ घर-घर संपर्क कर भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में जुटे हुए हैं।   पूरे नगर निगम क्षेत्र में भाजपा के समर्थन में जबरदस्त माहौल बना हुआ है, जिससे कार्यकर्ताओं में और अधिक जोश देखा जा रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन