Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: जयपुर में अशोक मोदी को मिला विशेष सम्मान।

राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित होटल शकुन में "वोकल फॉर लोकल" कार्यक्रम का भव्य आयोजन एफ.टी.आई.आई. (फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया) एवं जे.वी.एम. के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।   इस अवसर पर कोरबा (छत्तीसगढ़) के प्रसिद्ध उद्योगपति, प्रतिष्ठित सामाजिक व धार्मिक कार्यकर्ता एवं एफ.टी.आई.आई. छत्तीसगढ़ के चेयरमेन श्री अशोक मोदी तथा प्रदेश अध्यक्ष श्री सुधीर बंसल को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित कर विशेष सम्मान प्रदान किया गया।   इस सम्मान को प्राप्त कर श्री अशोक मोदी ने समस्त व्यापार समुदाय के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा, "एफ.टी.आई.आई. देशभर के व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है तथा व्यापार हितों की रक्षा हेतु सतत प्रयासरत है।"   कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के व्यापारी कल्याण बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय सुनील सिंघवी, जयपुर की सांसद श्रीमती मंजू शर्मा, एवं एफ.टी.आई.आई. के राष्ट्रीय चेयरमेन डॉ. संजय बंसल उपस्थित रहे।   इस अवसर पर मा. सिंघवी ने "वोकल फॉर लोकल" अभियान को आत्मनिर्भर भारत की रीढ़ बताते हुए उपस्थित सभी व्यापारियों को स्थानीय उत्पादों को अपनाने और प्रोत्साहित करने की शपथ दिलाई।   उन्होंने यह भी कहा कि "स्थानीय व्यापार को सशक्त कर भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना संभव है, और इसमें व्यापारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।"   कार्यक्रम में देशभर से आए 400 से अधिक व्यापारीगण एवं पदाधिकारीगण ने सहभागिता करते हुए आर्थिक विकास में योगदान देने का दृढ़ संकल्प लिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन