Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

बिलासपुर : बी.एड. एवं डी.एल.एड. पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी : 12 जून है आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि.. ऑनलाइन जमा होना है

बी.एड. एवं डी.एल.एड. पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी : 12 जून है आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि.. ऑनलाइन जमा होना है आवेदन..

- पंडित सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ द्वारा जारी की गई अधिसूचना।

बिलासपुर( न्यूज उड़ान) पंडित सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़, बिलासपुर द्वारा सत्र 2026-27 हेतु द्विवर्षीय बी.एड. एवं डी.एल.एड. पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है।

विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश निर्धारित नियमों के आधार पर आयोजित प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा तथा इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

जारी कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 मार्च 2026 से प्रारंभ हो चुकी है, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 जून 2026 (रात्रि 12 बजे तक) निर्धारित की गई है।

आवेदन में आवश्यक संशोधन 13 जून से 15 जून 2026 के बीच निर्धारित शुल्क के साथ किए जा सकेंगे।

प्रवेश पत्र 23 जून 2026 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे तथा बी.एड. एवं डी.एल.एड. की प्रवेश परीक्षा 28 जून 2026 को संभावित रूप से आयोजित की जाएगी।

मॉडल उत्तर 29 जून 2026 को जारी किए जाएंगे, जिन पर अभ्यर्थी 29 जून से 3 जुलाई 2026 तक आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।

परीक्षा परिणाम (अंतरिम सूची) 10 जुलाई 2026 को संभावित रूप से घोषित किया जाएगा तथा परिणाम पर आपत्तियां 10 से 12 जुलाई 2026 तक आमंत्रित की जाएंगी।

सभी आपत्तियां निर्धारित समयावधि में विश्वविद्यालय के ईमेल के माध्यम से ही स्वीकार की जाएंगी।

इसके उपरांत 21 जुलाई 2026 को दावा-आपत्ति के निराकरण के बाद अंतिम प्राविण्यता सूची जारी किए जाने की संभावना है।

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन भरते समय सभी निर्देशों का सावधानीपूर्वक पालन करना होगा तथा आवेदन पत्र में दी गई जानकारी सही और स्पष्ट रूप से भरना अनिवार्य है।

यह आवेदन पत्र प्रवेश परीक्षा के साथ ही काउंसलिंग पंजीयन हेतु भी मान्य होगा, अतः अभ्यर्थियों को अलग से काउंसलिंग फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं होगी।

अधिक जानकारी, नियम एवं दिशा-निर्देश विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.pssou.ac.in पर उपलब्ध हैं। परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात काउंसलिंग प्रक्रिया की विस्तृत सूचना अलग से जारी की जाएगी।

बॉक्स -प्रवेश प्रक्रिया संबंधी महत्वपूर्ण तिथियां

- ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ : 25 मार्च 2026

* आवेदन की अंतिम तिथि : 12 जून 2026 (रात्रि 12 बजे तक)

* आवेदन में सुधार (₹100 शुल्क) : 13 जून – 15 जून 2026

* प्रवेश पत्र डाउनलोड : 23 जून 2026

* बी.एड./डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा : 28 जून 2026 (संभावित)

* मॉडल उत्तर जारी : 29 जून 2026

* मॉडल उत्तर पर आपत्ति : 29 जून – 03 जुलाई 2026 (रात्रि 12 बजे तक)

* परीक्षा परिणाम (अंतरिम सूची) : 10 जुलाई 2026 (संभावित)

* परिणाम पर आपत्ति : 10 – 12 जुलाई 2026 (रात्रि 12 बजे तक)

* अंतिम प्राविण्यता सूची प्रकाशन : 21 जुलाई 2026 (संभावित)

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन