Thursday 18th of June 2026

ब्रेकिंग

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार।

123 सपने, एक मिशन: एनटीपीसी कोरबा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 की परिवर्तनकारी सफलता का मनाया उत्सव।

कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण।

जनदर्शन में संवेदनशील पहल -कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिव्यांग हितग्राही को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान कर पहुंचाई राहत।

कोरबा : कोरबा पुलिस के द्वारा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु उरगा पुलिस की बड़ी कार्यवाही।

कोरबा पुलिस के द्वारा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु उरगा पुलिस की बड़ी कार्यवाही।

अवैध स्क्रैप यार्ड पर उरगा पुलिस की कार्रवाई, भारी मात्रा में वाहनों के पुर्जे जब्त।

कोरबा( न्यूज उड़ान )जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना उरगा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।

इसी क्रम में थाना उरगा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बरबसपुर बायपास रोड स्थित एक स्क्रैप यार्ड में अवैध रूप से भारी मात्रा में चोरी से संबंधित लोहे का सामान, हाइवा, ट्रेलर एवं ट्रक के पुर्जे संग्रहित कर रखे गए हैं।

सूचना पर थाना उरगा पुलिस एवं संबंधित विभागों की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई।

जांच के दौरान स्क्रैप यार्ड संचालक नूर आलम पिता मोह. मुरजा, उम्र 33 वर्ष, निवासी प्लॉट नं. 23, टी.पी. नगर, कोरबा (छ.ग.) मौके पर उपस्थित मिला। यार्ड में रखे गए वाहनों के पुर्जे एवं लोहे के सामान के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु कहने पर उसके द्वारा कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।

दस्तावेजों के अभाव में उक्त सामग्री के अवैध होने की आशंका पर पुलिस द्वारा विधि अनुसार कार्रवाई करते हुए मौके से भारी मात्रा में ट्रेलर की मंडी, डाला बॉडी एवं अन्य लोहे का सामान लगभग 1200 टन, अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये को गवाहों के समक्ष जब्त किया गया।

नगर निगम टीम द्वारा पंचनामा तैयार कर स्क्रैप यार्ड को सीलबंद किया गया।

उक्त प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।

कोरबा पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन