Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

: अवैध शराब पर #पूंजीपथरा पुलिस कर रही लगातार कार्रवाई 80 नग पन्नी पाऊच महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। अवैध शराब पर पूंजीपथरा पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है । 27 जनवरी को पूंजीपथरा पुलिस द्वारा ग्राम गेरवानी में दो युवकों को 11 लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ा गया था, दोनों अवैध बिक्री के लिए शराब बनाकर रखे हुए थे । इसी क्रम में कल 28 जनवरी को मुखबिर सूचना पर गेरवानी के निरंजन अगरिया के घर दबिश दिया गया । पुलिस को सूचना मिली थी कि निरंजन अगरिया घर पर अवैध रूप से महुआ शराब बेचता है । निरंजन अगरिया से शराब बिक्री के संबंध में पूछताछ पर आरोपी ने घर के पीछे बाडी में छिपाकर रखे एक प्लास्टीक थैला अंदर रखा प्लास्टिक पन्नी के पाउच में भरा 80 नग (प्रत्येक पन्नी में करीब 180 ml महुआ शराब) जुमला 14.400ml कीमत करीब 4,000 रूपये को निकालकर पेश किया गया जिसे विधिवत जप्ती कर आरोपी निरंजन अगरिया पिता स्वर्गीय सीताराम अगरिया उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम गेरवानी लोहारपारा के विरूद्ध थाना पूंजीपथरा में धारा 34(2)59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई किया गया है । थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक जितेन्द्र एसैया के नेतृत्व में शराब रेड कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक जयराम सिदार, प्रधान आरक्षक राम प्रसाद यादव, आरक्षक नरेश रजक, भगवती प्रसाद रत्नाकर शामिल थे ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन