कोरबा : कोरबा प्रेस क्लब सचिव पद पर दिनेश राज निर्वाचित, समर्थकों में हर्ष।
Vivek Sahu
Mon, Jun 15, 2026

कोरबा (न्यूज उड़ान) प्रेस क्लब चुनाव में वरिष्ठ पत्रकार दिनेश राज सचिव पद पर निर्वाचित हुए हैं।
परिणाम घोषित होते ही पत्रकार साथियों और समर्थकों ने उन्हें बधाइयां दीं।
दिनेश राज ने जीत के बाद कहा, "जिस विश्वास के साथ यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा।
प्रेस क्लब की गरिमा और पत्रकारों के हितों की रक्षा मेरी प्राथमिकता होगी।"
पत्रकारिता में निष्पक्ष लेखनी और सामाजिक सरोकारों के लिए पहचाने जाने वाले दिनेश राज ने बताया कि उनका लक्ष्य पत्रकारों की समस्याओं का समाधान, प्रशिक्षण कार्यक्रम और प्रेस क्लब की गतिविधियों को नई दिशा देना है।
वरिष्ठ एवं युवा पत्रकारों ने उनकी जीत को पत्रकार एकता की जीत बताया और उम्मीद जताई कि उनके अनुभव से प्रेस क्लब नई ऊंचाइयों को छुएगा।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन