Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

नई दिल्ली : साहित्य अकादमी में डॉ. ऊषी बाला गुप्ता सम्मानित, डॉ. निशंक व पद्मश्री अशोक चक्रधर ने किया सम्मान

साहित्य अकादमी में डॉ. ऊषी बाला गुप्ता सम्मानित, डॉ. निशंक व पद्मश्री अशोक चक्रधर ने किया सम्मान

नई दिल्ली( न्यूज उड़ान )23 मई 2026: साहित्य अकादमी सभागार, नई दिल्ली में रविवार को आयोजित भव्य सम्मान समारोह में श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय कोरबा, छत्तीसगढ़ की हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. ऊषी बाला गुप्ता को सम्मान पत्र एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

यह सम्मान पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल "निशंक" तथा सुप्रसिद्ध हास्य कवि पद्मश्री प्रो. अशोक चक्रधर द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। डॉ. निशंक वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स एवं हार्वर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, लंदन से भी सम्मानित हैं।

सम्मान का आधार

यह आयोजन डॉ. निशंक की कहानियों पर केंद्रित साप्ताहिक कार्यक्रम 'रविवारीय कहानी वार्ता' के निर्बाध 150 संस्करण पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किया गया था।

डॉ. ऊषी बाला गुप्ता को यह सम्मान डॉ. निशंक के कहानी संग्रह 'वाह जिंदगी' की कहानी पर उनके सारगर्भित व समीक्षात्मक वक्तव्य के लिए प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में गणमान्य उपस्थिति

समारोह में साहित्य जगत की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियां मौजूद रहीं।

इनमें साहित्य अकादमी के सचिव प्रो. वरुण गुलाटी, इंडिया हैबिटेट सेंटर के निदेशक के.जी. सुरेश, दिल्ली विश्वविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दर्शन पाण्डेय प्रमुख थे। इसके अतिरिक्त देश-विदेश से आए लगभग 150 साहित्यकारों ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

महाविद्यालय में हर्ष

डॉ. गुप्ता की इस उपलब्धि पर श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार झा एवं सभी सहायक प्राध्यापकों ने हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं।

प्राचार्य ने कहा कि डॉ. गुप्ता का यह सम्मान न केवल महाविद्यालय बल्कि पूरे कोरबा जिले के लिए गौरव का विषय है।

'रविवारीय कहानी वार्ता' साहित्य प्रेमियों के बीच काफी लोकप्रिय कार्यक्रम है जिसमें डॉ. निशंक की कहानियों पर देशभर के विद्वान अपने विचार रखते हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन