Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव: सह सचिव पद पर हरीश तिवारी की शानदार जीत, 72 वोट हासिल कर बने विजेता

पसरखेत रेंज के ग्राम छुईढोड़ा में विशालकाय किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया।

12 साल बेमिसाल' अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम।

कोरबा में 14 जून को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर।

निवर्तमान सचिव नागेन्द्र श्रीवास ने दिनेश राज को दिया समर्थन, बोले- 'क्लब हित में सबसे योग्य'।

कोरबा : पूर्व जिला महामंत्री भाजयुमो कोरबा एवं पार्षद नरेंद्र देवांगन ने कहा "अंत्योदय हमारी विचारधारा"। पंडित दीनदयाल उपाध्याय

कोरबा (न्यूज उड़ान) कटघोरा विधानसभा अंतर्गत जवाली मंडल में परम् श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत “अंत्योदय से संतृप्ति अभियान” के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा पार्षद नरेंद्र देवांगन मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

इस अवसर पर पार्षद नरेंद्र देवांगन ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही अंत्योदय का मूल उद्देश्य है।

उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं से वंचित न रहे, इसके लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सरकार और जनता के बीच एक मजबूत सेतु है, जो योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाकर लोगों को सशक्त बनाने का कार्य करता है।

।प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे बूथ स्तर पर घर-घर संपर्क कर पात्र हितग्राहियों की पहचान करें और उन्हें योजनाओं से जोड़कर “संतृप्ति अभियान” को सफल बनाएं।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्रवण तंवर, मंडल महामंत्री महेंद्र कुमार यादव, विरेतु नामदेव, युवा मोर्चा अध्यक्ष हरीश कश्यप, महिला मोर्चा अध्यक्ष लीला राजवाड़े सहित भाजपा जवाली मंडल के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन