Wednesday 17th of June 2026

ब्रेकिंग

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार।

123 सपने, एक मिशन: एनटीपीसी कोरबा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 की परिवर्तनकारी सफलता का मनाया उत्सव।

कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण।

जनदर्शन में संवेदनशील पहल -कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिव्यांग हितग्राही को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान कर पहुंचाई राहत।

कोरबा : कोरबा के लिए अच्छी खबर, मंत्री देवांगन के प्रयासों से मिली 4 सड़कों के डामरीकरण हेतु 5.93 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा (न्यूज उड़ान )नगर विधायक और कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से कोरबा शहर के चार प्रमुख मार्गो के डामरीकरण हेतु 5.93 करोड़ की स्वीकृति नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा अधोसंरचना मद से दी गई है।

कोरबा नगर निगम क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु संकल्पित कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन की पहल पर शहर के चार प्रमुख मार्गों के डामरीकरण की स्वीकृति प्राप्त हुई है।

इन सड़कों के डामरीकरण से शहर के लोगों को बेहतर एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।

इन सड़कों के डामरीकरण की मिली स्वीकृति ।

1. सुनालिया ब्रिज से पावर हॉउस रोड फाटक अंडरब्रिज रोड तक सड़क डामरीकरण कार्य लागत 112.55 लाख

2. पावर हाउस रोड फाटक से पुराना बस स्टैंड तक सड़क डामरीकरण कार्य लागत 156.90 लाख

3. जैन चौक से घंटाघर तक सड़क डामरीकरण कार्य लागत 125.00 लाख

4. घंटाघर से कोसाबाड़ी चौक तक सड़क डामरीकरण कार्य 199.00 लाख

मंत्री देवांगन के सशक्त नेतृत्व का कोरबा नगर वासियों को मिल रहा है लाभ ।

कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के सशक्त नेतृत्व का कोरबा नगर वासियों को निरंतर लाभ मिल रहा है।

विगत डेढ़ महीने के भीतर लगातार विकास कार्यों की स्वीकृति राज्य शासन से नगर निगम कोरबा को मिल रही है।

इसके पूर्व सीएसईबी चौक से कोसाबाडी तक गौरव पथ हेतु 36 करोड़ की स्वीकृति प्राप्त हुई।

रानी रोड कोरबा से सर्वमंगला मंदिर के बीच हस्देव नदी पर रपटा निर्माण की स्वीकृति, अधोसंरचना विकास एवं पर्यावरण उपकर निधि से 15 विभिन्न विकास कार्यों हेतु 2 करोड़ की स्वीकृति प्राप्त हुई थी।

स्वीकृति मिलने पर मंत्री श्री देवांगन ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा की ट्रिपल इंजन सरकार में आज कोरबा नगर को विकास कार्यों के लिए भरपूर फंड मिल रहा है।

विकास कार्यों को नए आयाम मिल रहे है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन