Sunday 14th of June 2026

ब्रेकिंग

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव: सह सचिव पद पर हरीश तिवारी की शानदार जीत, 72 वोट हासिल कर बने विजेता

पसरखेत रेंज के ग्राम छुईढोड़ा में विशालकाय किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया।

12 साल बेमिसाल' अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम।

कोरबा में 14 जून को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर।

निवर्तमान सचिव नागेन्द्र श्रीवास ने दिनेश राज को दिया समर्थन, बोले- 'क्लब हित में सबसे योग्य'।

कोरबा : हनुमान जयंती पर कोरबा में भक्ति और सेवा का भव्य माहौल, जयसिंह अग्रवाल ने विभिन्न आयोजनों में की सहभागिता।

कोरबा( न्यूज उड़ान )पवनपुत्र भगवान श्री हनुमान जी की जयंती के पावन अवसर पर पूरे कोरबा जिले में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।

शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अखंड रामायण पाठ, सुंदरकांड पाठ एवं हनुमान चालीसा के आयोजन बड़े ही श्रद्धा भाव से किए जा रहे हैं।

साथ ही, श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारों का आयोजन कर सेवा भाव का भी परिचय दिया जा रहा है।

इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने शहर के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर धार्मिक आयोजनों में सहभागिता की।

उन्होंने लक्ष्मी नारायण मंदिर दर्री रोड कोरबा, आरपी नगर फेस-2, बजरंग चौक बांकीमोंगरा, नेहरू नगर बालको एम पी नगर कोरबा आदि विभिन्न स्थानों के मंदिरों में आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थित होकर भगवान श्री हनुमान जी की पूजा-अर्चना की।

इस दौरान जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति की कामना की।

उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ प्रसाद ग्रहण किया एवं आमजन और गणमान्य नागरिकों से मिलकर हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दीं।

अपने संदेश में उन्होंने कहा कि भगवान श्री हनुमान जी शक्ति, भक्ति और समर्पण के प्रतीक हैं। उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सेवा भाव और एकता को बढ़ावा दिया जा सकता है।

हनुमान जयंती के इस पावन अवसर पर आयोजित धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों ने कोरबा में धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक समरसता और सेवा भावना का भी सुंदर संदेश दिया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन