Sunday 14th of June 2026

ब्रेकिंग

12 साल बेमिसाल' अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम।

कोरबा में 14 जून को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर।

निवर्तमान सचिव नागेन्द्र श्रीवास ने दिनेश राज को दिया समर्थन, बोले- 'क्लब हित में सबसे योग्य'।

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

कोरबा : रायफल शूटिंग एकेडमी का कल भव्य शुभारंभ ।

कोरबा( न्यूज उड़ान ) नगर पालिका निगम कोरबा द्वारा इंदिरा गांधी स्टेडियम परिसर कोरबा में निर्मित राइफल शूटिंग रेंज का कल शनिवार शाम 5.30 बजे भव्य शुभारंभ कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत के हाथों संपन्न होगा।

निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय और सभापति नूतनसिंह ठाकुर के सोच और अभिनव पहल से कोरबा के खिलाडिय़ों को निशानेबाजी के गुर सिखाने के लिए स्थान उपलब्ध हो सका है।

स्विमिंग पूल परिसर में बेकार पड़े कमरे को 10 मीटर एअर रायफल और 10 मीटर एअर पिस्टल निशानेबाजी खेल के लिए तैयार किया गया है।

निशानेबाजी के खेल में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा पूरे विश्व में है। कोरबा में निशानेबाजी में रुचि रखने वाले सैकड़ों खिलाड़ी हैं लेकिन शूटिंग रेंज और महंगे खेल उपकरण के कारण कोरबा जिले को विशेष सफलता नहीं मिल रही थी।

कुछ खिलाड़ी रायपुर, दुर्ग जाकर निशानेबाजी सिखाने मजबूर थे।

नगर निगम के अभिनव पहल का लाभ अब कोरबा के निशानेबाजों को निश्चित रूप से मिलेगा और वह बेहतर प्रदर्शन कर कोरबा जिले का नाम छत्तीसगढ़ एवं भारत में रोशन कर सकेंगे।

कोरबा रायफल शूटिंग एकेडमी का शुभारंभ अवसर पर केबिनेट मंत्री लखन लाल देवागन, महापौर संजू देवी के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में सभापति नूतनसिंह, पार्षद नरेंद्र देवांगन, पार्षद श्रीमती मथुरा बाई चंदा, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नौशाद खान, जिला रायफल संघ के अध्यक्ष महेश अग्रवाल सहित खेल संघ के पदाधिकारी और खिलाड़ी उपस्थित रहेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन