Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

: घर के बाड़ी में लगा रखा था गांजा का पौधा, मुखबिर सूचना पर चौकी रैरूमा पुलिस की रेड पर करीब 6 किलो वजनी गांजा का पेड़ बरामद, आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई….

रायगढ़। दिनांक 07.02.2023 को थाना धरमजयगढ़ एवं पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द स्टाफ द्वारा मुखबिर सूचना पर ग्राम जमाबीरा के कटैलपारा में गांजा रेड की कार्रवाई किया गया है । चौकी प्रभारी को सूचना मिली थी कि जमाबीरा का जय कुमार चौहान अपने बाड़ी के पीछे चोरी छिपे गांजा का पौधा लगाकर रखा हुआ है । सूचना पर गोपनियता बरतते हुए चौकी प्रभारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना से अवगत कराकर उनके मार्गदर्शन पर थाना धरमजयगढ़ एवं चौकी रैरूमा के स्टाफ और गवाहों को साथ लेकर जय कुमार चौहान के घर दबिश दिया गया । जय कुमार चौहान घर पर मौजूद मिला जिसे कार्यवाही की जानकारी देकर उसके मकान और कोला- बाडी की तलाशी ली गई । जय कुमार चौहान के बाडी में एक नग मादक पदार्थ गांजा का पेड मिला जिसे गवाहों के समक्ष कटवा कर मादक पदार्थ गांजा को बरामद किया गया । गांजा का कच्चा पेड वजन 06,480 किलो ग्राम कीमती 12960/रूपये की जप्ती किया गया है । आरोपी जयकुमार चौहान पिता राम नाथ चौहान उम्र 42 साल साकिन जमाबीरा कटैलपारा चौकी रैरूमाखुर्द थाना धरमजयगढ पर थाना धरमजयगढ़ (चौकी रैरूमाखुर्द) में एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई कर आरोपी को रिमांड पर भेजा गया है । सुपरविजन अधिकारी एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर रेड कार्रवाई में चौकी प्रभारी रैरूमा सहायक उप निरीक्षक अमृत मिंज, शांति लाल टोप्पो, डेविड टोप्पो, आरक्षक इलियाजर टोप्पो, सुरेश टोप्पो, विकास तिर्की शामिल थे ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन