Thursday 18th of June 2026

ब्रेकिंग

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार।

123 सपने, एक मिशन: एनटीपीसी कोरबा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 की परिवर्तनकारी सफलता का मनाया उत्सव।

कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण।

जनदर्शन में संवेदनशील पहल -कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिव्यांग हितग्राही को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान कर पहुंचाई राहत।

कोरबा : कोरबा की पावन धरा पर गूंजेगा ‘जय श्रीराम’— बाबा बागेश्वर धाम से दिव्य श्री हनुमंत कथा का भव्य आयोजन, प्रथम निमंत्रण सर्व

कोरबा( न्यूज उड़ान) कोरबा की पावन धरा पर जल्द ही भक्ति, श्रद्धा और राष्ट्रभाव से ओत-प्रोत दिव्य श्री हनुमंत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है।

यह पावन कथा बाबा बागेश्वर धाम के श्रीमुख से होने जा रही है, जिसकी तैयारियां ज़ोर-शोर से प्रारंभ कर दी गई हैं।

आयोजन को लेकर पूरे जिले में भक्तों में खासा उत्साह और उमंग देखने को मिल रही है।

इस भव्य धार्मिक आयोजन की शुरुआत परंपरा अनुसार प्रथम निमंत्रण सर्वमंगला मां को अर्पित कर विधिवत रूप से कथा आयोजन की सफलता हेतु प्रार्थना की गई।

आयोजकों ने मां के चरणों में शीश नवाकर यह संकल्प लिया कि कोरबा की धरती पर होने वाली यह दिव्य कथा जन-जन में भक्ति, संस्कार और राष्ट्रभक्ति की भावना का संचार करेगी।

इस आयोजन में सक्रिय सहभागिता निभाने वालों में प्रमुख रूप से

राणा मुखर्जी, ऋषभ शुक्ला, साकेत शर्मा, संदीप शर्मा, तपिश, रवि गिदवानी, अजय पटेल, उदय श्रीवास्तव, अविनाश दुबे, अखिल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।

वहीं आयोजन की व्यवस्थाओं में मिथलेश दुबे, ऋतु चौरसिया तथा वरिष्ठ स्वयंसेवक जुड़ावन सिंह का मार्गदर्शन विशेष रूप से सराहनीय रहा।

इसी क्रम में क्षेत्र में सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों को और सशक्त करने की दिशा में टी.पी. नगर, कोरबा स्थित आईसीआईसीआई बैंक के पास नया कार्यालय भी प्रारंभ किया गया है। इस कार्यालय के खुलने से संगठनात्मक कार्यों को गति मिलेगी तथा धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रमों के समन्वय में सुविधा होगी।

आयोजकों ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस दिव्य श्री हनुमंत कथा में सहभागी बनें और पुण्यलाभ अर्जित करें।

कथा के माध्यम से समाज में धर्म, संस्कार, राष्ट्रभाव और सनातन संस्कृति के मूल्यों को मजबूती देने का संकल्प लिया गया है।

कथा यजमान व सहभागिता हेतु संपर्क सूत्र:

9827952504, 7354479283, 7693881414

जय श्रीराम 🙏

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन