Thursday 18th of June 2026

ब्रेकिंग

अडानी पावर प्लांट में चोरी की साजिश नाकाम, 04 आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 61 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर

वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग।

28 जून को पल्स पोलियो अभियान,जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक संपन्न।

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

जम्मू/राजौरी : संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी के 649वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर राजौरी में भव्य शोभायात्रा, संगत में दिखा उत्साह ।

जम्मू/राजौरी / न्यूज उड़ान

श्री गुरु रविदास महाराज जी के 649वें प्रकाश उत्सव ( जन्मोत्सव) के उपलक्ष्य पर वीरवार को जम्मू संभाग के अंतर्गत भारत-पाक नियंत्रण सीमा के साथ लगते राजौरी जिला में गुरु प्रेमियों में उत्साह देखने को मिला।

क्षेत्र में विशाल शोभायात्रा ( झांकियां) निकालने के साथ पठानकोट (पंजाब) से आए स्वामी गुरदीप गिरी जी महाराज ने धार्मिक समारोह में आई संगत को गुरु प्रवचनों से निहाल किया।

और हजारों की संख्या में मौजूद संगत को भाईचारे व श्री गुरु रविदास जी महाराज के बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। जगह जगह पर पुलिस, सीआरपीएफ व सेना के साथ प्राइवेट

सिक्योरिटी के जवान तैनात रहे।

राजौरी के जवाहर नगर से आयोजित शोभा यात्रा को मुख्य रूप से पठानकोट से आए स्वामी गुरदीप गिरी जी महाराज ने हरि ध्वजारोहण कर

शोभा यात्रा को आरंभ किया।

शोभा यात्रा में पंज प्यारों के साथ ढोल नगाड़े व जयघोष लगाए जा रहे थे। शोभा यात्रा ( झांकी) जवाहर नगर,

पंजा चौक, डाक बंगला सड़क, मालमंडी चौराहे, अब्दुल्ला पुल , बेला पुल, आनंदपुर आश्रम मार्ग, तारिक पुल से नेशनल हाईवे राजौरी-जम्मू से सैलानी पुल से होते हुए न्यू बस स्टेंड राजौरी मुख्य समारोह स्थल पर पहुंची।

यात्रा में विधायक राजौरी इफ्तखार अहमद , जम्मू-कश्मीर पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी व गणमान्य आदि लोग मौजूद थे और समारोह स्थल पर स्वामी गुरदीप गिरी जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।

स्वामी गुरदीप गिरी जी महाराज ने अपने प्रवचनों में कहा कि सभी को गुरु की वाणी से जुड़कर संतों की संगति अपनानी चाहिए। उन्होंने चंदन वृक्ष का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे चंदन अपने आसपास के वातावरण को भी सुगंधित कर देता है, वैसे ही हमें भी अपने अच्छे कर्मों से समाज को सकारात्मक दिशा देनी चाहिए।

उन्होंने नशे से दूर रहने, मन को स्वच्छ रखने और सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि मन चंगा तो कठौती में गंगा अर्थात यदि मन शुद्ध है तो जीवन स्वयं पवित्र बन जाता है।

ऐसा कोई कार्य न करें जो इंसानियत को ठेस पहुंचाए, बल्कि गुरु के बताए मार्ग पर चलकर समाज को मजबूत बनाएं।

इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने गुरु जी एवं स्वामी गुरदीप गिरी जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा लंगर प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम में गुरु रविदास सभा राजौरी, पठानकोट सुरक्षा समिति सहित अनेक सेवाभावी संगठनों और गणमान्य सेवकों की सक्रिय भागीदारी रही।

प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। शोभायात्रा मार्ग पर जगह-जगह पुलिस, सीआरपीएफ, सेना एवं निजी सुरक्षा कर्मियों की तैनाती रही।

रिपोर्ट.....अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन