Thursday 7th of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: महिला आईटीआई कोरबा में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 16 अगस्त तक।

कोरबा( न्यूज उड़ान ) शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोरबा में संचालित व्यवसाय कम्प्यूटर आपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, स्युईंग टेक्नालाजी (कटिंग टेलरिंग) एनसीव्हीटी, एवं एससीव्हीटी स्युईग टेक्नालाजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए इच्छुक छत्तीसगढ़ में मूल निवासी आवेदक अपने स्तर से अथवा किसी भी लोक सेवा केन्द्र (च्वाईस सेंटर) से वेबसाइट सीजीआईटीआई डाट सीजीस्टेट डाट जीओव्ही डाट इन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण की इस वेबसाईट पर प्रवेश विवरणिका उपलब्ध है जिसे डाउनलोड किया जा सकता है। सत्र 2025 से प्रारंभ होने वाले सत्र में प्रवेश हेतु निर्धारित शैक्षणिक अहर्ता एवं अन्य समस्त जानकारी प्रशिक्षण विवरणिका में उपलब्ध है। ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन करने की तिथि 16 अगस्त 2025 तक निर्धारित है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए छत्तीसगढ़ द्वारा अधिकृत अधिकारी द्वारा जारी किया हुआ स्थायी जाति प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन