Sunday 14th of June 2026

ब्रेकिंग

12 साल बेमिसाल' अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम।

कोरबा में 14 जून को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर।

निवर्तमान सचिव नागेन्द्र श्रीवास ने दिनेश राज को दिया समर्थन, बोले- 'क्लब हित में सबसे योग्य'।

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

कोरबा : सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत मोटर व्हीकल एक्ट की सख्त कार्यवाही, कुल 27 प्रकरणों में चालानी कार्रवाई।

कोरबा( न्यूज उड़ान )जिले में “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से दिनांक 17.04.2026 को कोरबा पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।

इस अभियान के तहत मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 (नशे की हालत में वाहन चलाना) सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की गई।

अभियान के दौरान कुल 27 प्रकरणों में चालानी कार्रवाई की गई। जांच के दौरान ऐसे वाहन चालकों पर विशेष निगरानी रखी गई, जो शराब या अन्य मादक पदार्थ के सेवन के पश्चात वाहन चला रहे थे, जिससे आमजन की सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न होता है।

नशे में वाहन चलाने वालों पर जीरो टॉलरेंस नीति।

कोरबा पुलिस द्वारा नशे की अवस्था में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है।

ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या छूट नहीं दी जाएगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

लाइसेंस निलंबन हेतु कार्यवाही।

धारा 185 के अंतर्गत जिन व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई है, उनके ड्राइविंग लाइसेंस के निलंबन हेतु प्रकरण क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) को प्रेषित किए जाएंगे, ताकि नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।कोरबा पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि नशे की अवस्था में वाहन चलाना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह स्वयं चालक एवं अन्य राहगीरों के जीवन के लिए भी अत्यंत जोखिमपूर्ण है। ऐसे मामलों में कठोर वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूकता।

अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग तथा सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक भी किया गया।

पुलिस की अपील।

कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें एवं नशे की अवस्था में वाहन न चलाएं। आपकी सतर्कता ही आपकी एवं अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करती है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन